पिकनिक स्थल के रूप में विकसित होगा मुजफ्फरपुर का सिकंदरपुर मन, 142.13 करोड़ का डीपीआर तैयार
डीपीआर के अनुसार यहां टहलने के लिए जागर्स पाथ फिटनेस पार्क एवं योग पार्क का निर्माण होगा। मन के चारों तरफ साइकिल ट्रैक निर्माण होगा। मनोरंजन के लिए म्यूजिकल फाउंटेन बनेंगे। यहां आने वाले लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सके इसके लिए यहां फूड कोर्ट का निर्माण होगा।
मुजफ्फरपुर,जासं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 56 एकड़ में फैले सिकंदरपुर मन को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ के लिए शहरवासी यहां सुबह-शाम आ सकेंगे। मन के विकास के लिए इस बार 142.13 करोड़ का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इससे पूर्व भी स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 242. 35 करोड़ की योजना का डीपीआर बना था लेकिन उसे स्वीकृति नहीं मिली थी। इस बार सौ करोड़ रुपये कम का डीपीआर तैयार किया गया है।
तैयार डीपीआर के अनुसार, यहां टहलने के लिए जागर्स पाथ, फिटनेस पार्क एवं योग पार्क का निर्माण होगा। मन के चारों तरफ साइकिल ट्रैक निर्माण होगा। मनोरंजन के लिए म्यूजिकल फाउंटेन बनेंगे। यहां आने वाले लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सके इसके लिए यहां फूड कोट का निर्माण होगा। मन के चारों तरफ स्टेप गार्डेन, सर्कुलर प्लाजा एवं फूड क्योस्क, कम्युनिटी क्लब, आइकोनिक स्ट्रक्चर, चिल्ड्रेन पार्क का भी निर्माण होगा। झील में वोङ्क्षटग की सुविधा होगी। मन के बगल में आधुनिक धोबी घाट का निर्माण होगा ताकि मन का पानी गंदा नहीं हो सके। मन के किनारे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट होगा ताकि गंदा पानी का उपचार कर मन में डाला जा सके। जल्द ही तैयार डीपीआर को स्वीकृति के लिए डायरेक्टर्स की बैठक में रखा जाएगा।
बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक
गायघाट (मुजफ्फरपुर), संस : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में मंगलवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड परामर्शी समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। सीओ राघवेंद्र कुमार राघवन ने जनप्रतिनिधियों से बाढ़ पीडि़तों की सूची के बारे में जानकारी मांगी। जनप्रतिधियों ने सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि संपूर्ती पोर्टल से क्षेत्र के तीस फीसदी बाढ़ पीडि़तों का नाम साजिश के तहत हटा दिया गया है। मौके पर पहुंचे राजद विधायक निरंजन राय ने पीडि़तों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि पोर्टल से 29 हजार सात सौ लोगों का नाम डिलीट हो गया है जिसे सुधारने के लिए वरीय अधिकारी को सूचना दे दी गई है। बैठक में बीडीओ विमल कुमार कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय परामर्शी समिति के सदस्य अजय कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, स्वराज सिंह, दीपक कुमार झा, राजीव कुमार, प्रमोद राय,आदि उपस्थित थे।