शिवहर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: चर्चित भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री डा अर्चना सिंह समेत चर्चित चेहरों को मिली मात
शिवहर पंचायत मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021 जिला परिषद की सीट पर चुनाव लड़ रहीं थीं भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री डा. अर्चना सिंह। डा. अर्चना सिंह को भी करारी शिकस्ट खानी पड़ी। नों सीटों से निवर्तमान जिला पार्षदों को मिली करारी हार। दो मुखिया को छोड़ सभी ने गंवाई कुर्सी।
शिवहर,जासं।शिवहर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: शिवहर प्रखंड की दस में से आठ सीटों का परिणाम जारी कर दिया गया है। इनमें छह निवर्तमान मुखियों की करारी हुई हैं। वही जिला परिषद की दोनों सीटों पर भी निवर्तमान जिला पार्षदों को भी हार का सामना करना पड़ा है। जिला परिषद क्षेत्र संख्या तीन से मो. तमामुद्दीन ने निवर्तमान जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार गुप्ता को शिकस्त दी है। जबकि, जिला परिषद क्षेत्र संख्या चार से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य सुनैना देवी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से जिला परिषद की सीट के लिए पार्वती देवी ने भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री डा. अर्चना सिंह को हराया हैं।
चमनपुर पंचायत से मुखिया पद पर पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की हैं। यह वही अजय कुमार सिंह हैं जिनके नामांकन के बाद आयोजित भोज में चावल -मछली खाने से ढाई सौ लोग बीमार पड़े थे। उधर, सरसौला पंचायत से रंजू देवी ने जीत दर्ज की हैं। हालांकि यहां दोबारा मतगणना हो रहा है। मथुरापुर कहतरबा पंचायत से गुड़िया देवी, माधोपुर अनंत पंचायत में बेदामी देवी, चमनपुर पंचायत से मुकेश कुमार सिंह, सुगिया कटसरी से मो. आफताब आलम व माली पोखरभिंडा पंचायत से मुखिया पद पर उमेश साह ने जीत दर्ज की हैं। बताते चलें कि नवाब हाईस्कूल में बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मतगणना हो रही है। मतगणना को लेकर इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। डीएम, एसपी समेत वरीय अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद हैं।
माली पोखरभिंडा पंचायत से मुखिया पद पर उमेश साह जीते। निवर्तमान मुखिया की हार। सुगिया कटसरी पंचायत से आफताब आलम जीते। जिला परिषद क्षेत्र संख्या तीन से मो. तमांमुद्दीन ने बनाई निर्णायक बढ़त। निवर्तमान जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार गुप्ता पिछड़े।