समस्तीपुर में बोले शरद यादव - नीतीश ने किया जनादेश का अपमान
शुक्रवार को शरद यादव ने शाहपुर पटोरी और विद्यापतिनगर में उजियारपुर लोस के महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभाओं को किया संबोधित।
By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 10:55 PM (IST)
समस्तीपुर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की 11 करोड़ जनता से मिले जनादेश का अपमान किया है। पूरे प्रदेश ही नहीं, देश से गद्दारी की है। इसे यहां की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वे शुक्रवार को शाहपुर पटोरी और विद्यापतिनगर में उजियारपुर लोस के महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रदेश के दबे, कुचले, शोषित, पिछड़ों का भी अपमान किया। मुल्क को बचाने के लिए महागठबंधन को वोट करें। देश आज खतरे के दौर से गुजर रहा है। ङ्क्षहसा व संवैधानिक खतरा की स्थिति उत्पन्न कर दी गई है। आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। जुमलेबाज सरकार के वायदे अधूरे पड़े हैं। ऐसी सरकार को जनता कभी माफ करने वाली नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें