Move to Jagran APP

पश्चिमी चंपारण, मुखिया चुनाव रिजल्ट: बेतिया में कई दिग्गजों को मिली हार, पांचवी बार पंचायत समिति सदस्य बने शंभू

West Champaran Panchayat Chunav Result वर्ष 1978 से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रहा है दबदबा। निकटतम प्रतिद्वंदी को 1348 मतों के अंतर से किया पराजित। मुखिया पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पद पर लगातार बने रहे हैं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 02:31 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 05:57 PM (IST)
पश्चिमी चंपारण, मुखिया चुनाव रिजल्ट: बेतिया में  कई दिग्गजों को मिली हार, पांचवी बार पंचायत समिति सदस्य बने शंभू
व‍िजेता बनने के बाद लौरिया प्रखंड के निवर्तमान प्रखंड प्रमुख शंभू नाथ तिवारी। जागरण

बेतिया (पश्चिमी चंपारण), जासं। लौरिया प्रखंड के निवर्तमान प्रखंड प्रमुख शंभू नाथ तिवारी पांचवी बार पंचायत समिति सदस्य बने है। इस बार धोबनी पंचायत समिति सदस्य से चुनाव लड़े श्री तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रवि शंकर मिश्र को 1348 मतों के अंतर से पराजित किया है। शंभू को 2013 मत मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रवि शंकर मिश्र को मात्र 665 मतों से संतोष करना पड़ा है। हालांकि शंभू तिवारी की 1978 से लौरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दबदबा रहा है। वे मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पद पर लगातार बने रहे हैं ।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: साली को बिल्कुल पसंद नहीं आई जीजा की यह हरकत, दरभंगा की युवती पहुंच गई थाने

परिवर्तन की बही बयार, कई दिग्गजों को मिली हार

रामनगर एवं लौरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आए परिणामों पर गौर करें तो परिवर्तन की बयार नहीं, आंधी चलती दिख रही है। जनता भय- भूख और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से निजात चाहती है। पिछले पांच वर्षों के क्रियाकलापों का आकलन कर जनता ने अपना जनप्रतिनिधि पसंद किया है। कई पुराने दिग्गजों को हार मिली है। जनता ने सिर्फ पराजित हीं नहीं किया है, पूरी तरह से परास्त कर दिया है। मसलन, जीत- हार का अंतर अधिक है। इससे प्रतीत होता है कि परिवर्तन को ले जनता पूरे गुस्से में थी। एकदम जोर लगाकर मतदान किया है। रामनगर प्रखंड के 18 पंचायत में से मात्र पांच मुखिया अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए हैं। जबकि लौरिया प्रखंड के 19 पंचायतों में मात्र एक मुखिया अपनी कुर्सी बचा पाए हैं। यह स्पष्ट संकेत है, जिसने भय, भूख और भष्टाचार मिटाने में कामयाबी हासिल की। उसकी कुर्सी सुरक्षित रह गई।

लौरिया प्रखंड में निर्वाचित मुखिया व निकटतम प्रतिद्वंदी

1. तेलपुर पंचायत

मोहम्मद जावेद: 1334 (जीते)

अमरून नेशा : 1174 (हारीं)

2. देउरवा पंचायत

मोहम्मद सुलेमान : 1272 (जीते)

अशरफ अली : 1206(हारे)

3. बगही बसवरिया

नासरीन प्रवीण 1901 (जीते)

फैयमा शबनम 1619 (हारीं)

4. धोबनी

छोटकी देवी 1564 (जीतीं)

बुना देवी 1322 (हारी)

5. लाकड सिसई

मैमुन नेशा 1601 (जीतीं)

समीरा खान 1340 (हारी)

6. गनौली डुमरा

सुनीता देवी 1196 (जीतीं)

सुभावती देवी 908 (हारी)

7. कटैया

किरण शर्मा 2963 (जीतीं)

सुनैना देवी 1392 (हारीं)

8. सिसवनिया

कन्हैया प्रसाद 1661 (जीते)

ज्योति ङ्क्षसह 1073 (हारे)

9. बेलवा लखनपुर

अनिल कुमार 1845 (जीते)

नंदकिशोर 1042 (हारे)

10. बसवरिया पराउ टोला

शैलेश कुमार 1512 (जीते)

विनोद राम 956 (हारे)

11. मठिया

प्रियतमा यादव 1703 (जीते)

रेणुका देवी 1355 (हारीं)

12. गोबरौरा

संजय कुमार पाठक 1367 (जीते)

आदर्श कुमार मिश्रा 1289 (हारे)

13. बहुअरवा

सोनी देवी 1309 (जीतीं)

बाला देवी 923 (हारीं)

14. दनियाल परसौना

मैंमूल्लाह मियां 1251 (जीते)

धर्मेंद्र शाह 1086 (हारे)

15. धमौरा

ललिता देवी 1464 (जीते)

नजमुन नेशा 1162 (हारे)

16. धोबीनी धर्मपुर

लाल बहादुर शाह 1976 (जीते)

ध्रुवा पाल 1711 (हारे)

17. साठी

नीरा देवी 1908 (जीतीं)

माधुरी देवी 1740 (हारीं)

18. सिहपुर सतवारिया

सविता देवी 1224 (जीतीं)

शिल्पी वर्मा 1181 (हारीं)

19. बसंतपुर

अजय ङ्क्षसह 1412 (जीते)

राजमती देवी 941 (हारे )


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.