मडुआडीह एक्सप्रेस समेत सात जोड़ी सवारी ट्रेनें रहेंगी रद, आठ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित
गोरखपुर कैंट-कुसुम्ही स्टेशनों के मध्य जारी निर्माण कार्य के मद्देनजर आठ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं। वहीं पांच ट्रेनें नियंत्रित होकर चलेंगी।
By Edited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 06:45 AM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 11:05 AM (IST)
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। गोरखपुर कैंट-कुसुम्ही स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 157 स्पेशल पर सब-वे निर्माण कार्य के कारण मडुआडीह एक्सप्रेस समेत सात जोड़ी सवारी ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसके साथ ही आठ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित व पांच नियंत्रित होकर चलेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने सूची जारी कर दी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद
-24 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से मंडुआडीह जाने वाली अप व डाउन मंडुआडीह एक्सप्रेस।
-24 से 29 अक्टूबर तक गोरखपुर नरकटियागंज जाने वाली 55080 व 55029 सवारी ट्रेन, गोरखपुर बेतिया जाने वाली 55042 व 55079 सवारी ट्रेन, नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली 55073 सवारी ट्रेन व 28 अक्टूबर को गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली 55074 सवारी ट्रेन।
-24 से 28 अक्टूबर तक गोरखपुर से वाराणसी सिटी जाने वाली 55119 सवारी ट्रेन, सिवान से गोरखपुर जाने वाली 55075 व 55076 सवारी ट्रेन।
मार्ग परिवर्तित
-23 अक्टूबर को अमृतसर जयनगर जाने वाली 14674 शहीद एक्सप्रेस वर्तमान मार्ग गोरखपुर भटनी सिवान के बदले गोरखपुर कप्तानगंज थार्वे, सिवान होकर चलेगी।
- 23 व 27 अक्टूबर को काठगोदाम से चलने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस वर्तमान मार्ग गोरखपुर भटनी, सिवान के बदले गोरखपुर-कप्तानगंज थार्वे सिवान होकर चलेगी।
- 23 व 27 अक्टूबर को कटिहार अमृतसर जाने वाली 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस वर्तमान मार्ग सिवान-भटनी गोरखपुर के बदले सिवान-थार्वे-कप्तानगंज होकर चलेगी।
-24 एवं 28 अक्टूबर को दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस वर्तमान मार्ग सिवान-भटनी-गोरखपुर के बदले सिवान-थार्वे-कप्तानगंज-गोरखपुर होकर जाएगी।
-24 एवं 28 अक्टूबर को बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली 12553 वैशाली एक्सप्रेस वर्तमान मार्ग सिवान-भटनी-गोरखपुर के बदले सिवान थार्वे-कप्तानगंज गोरखपुर होकर जाएगी।
-28 अक्टूबर को गोरखपुर से हटिया जाने वाली 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस व सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस वर्तमान मार्ग गोरखपुर-भटनी-सिवान के बदले गोरखपुर-कप्तानगंज-थार्वे गोरखपुर होकर जाएगी।
नियंत्रित होकर चलेंगी कई ट्रेनें
-24 एवं 28 अक्टूबर को हटिया से गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस 160 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी।
-24 एवं 28 अक्टूबर को हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस 145 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी।
-24 अक्टूबर को जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस 105 मिनट तक नियंत्रित होकर चलेगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें