Move to Jagran APP

बाढ़ पीडि़तों की सेवा सच्ची सेवा

बाढ़ पीड़ितों की सेवा सच्ची सेवा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Sep 2017 01:43 AM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 01:59 AM (IST)
बाढ़ पीडि़तों की सेवा सच्ची सेवा
बाढ़ पीडि़तों की सेवा सच्ची सेवा

मुजफ्फरपुर। बाढ़ पीड़ितों की सेवा सच्ची सेवा है। ये बातें आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान आलोक कुमार देव ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता में लगाए गए शिविर में कहीं। कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाके में पानी उतरने के बाद वहां पर बीमारी का प्रभाव रहता है। इसलिए शिविर लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण का काम निरंतर चलेगा। इससे पहले मुशहरी, बोचहां सहित अन्य बाढ़ प्रभावित इलाके में खाद्य समान का वितरण किया गया है। बदौलिया में शिविर लगाकर 800 लोगों को इलाज किया गया। शुक्रवार को बैकटपुर में शिविर लगा, जिसमें 125 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। देव ने अपील की कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में बढ़चढ़ कर शामिल हों। इस मौके पर डॉ.विनीत कुमार, अनुकीर्ति आनंद, आनंद मित्रम, भोगेन्द्र देव, प्रभात कुमार आदि शामिल हुए। इससे पहले तात्विक धु्रवेन्द्र कुमार व अरूण कुमार ने बाढ़ सहायता टीम को रवाना किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.