Move to Jagran APP

वरीय कांग्रेस नेता जयेश सिंह का दावा, महंगाई पर बैकफुट पर भाजपा, 27 नवंबर को पद मार्च करेगी पार्टी

तैयारी को लेकर डुमवलिया में हुई कांग्रेस पार्टी की बैठक। दबाव के चलते केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कृषि कानून बिल वापस लिया। जन जागरण अभियान के तहत नगर के गोपाल जी मार्केट से सुबह 11 बजे पद मार्च निकालेगी कांग्रेस।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 12:44 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 12:44 PM (IST)
वरीय कांग्रेस नेता जयेश सिंह का दावा, महंगाई पर बैकफुट पर भाजपा, 27 नवंबर को पद मार्च करेगी पार्टी
पद मार्च को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक की। फोटो- जागरण

बगहा, जासं। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस 27 नवंबर को जन जागरण अभियान के तहत बगहा में नगर के गोपाल जी मार्केट से सुबह 11 बजे पद मार्च निकालेगी।जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयेश सिंह ने डुमरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुई कही। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देश में बढ़ती पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम व अन्य घरेलू सामान की वृद्धि के विरोध में 14 नवंबर से जन जागरण अभियान चल रहा है। इसी के तहत 27 नवंबर को बगहा कांग्रेस कमेटी द्वारा गोपाल जी मार्केट बगहा दो से कांग्रेस कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में जन जागरण अभियान पद यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार बैक फुट पर चली गई है। इसलिए सरकार ने कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा की है। महंगाई के कारण पूरे देश में आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतें अब आसमान छू रही हैं। उन्होंने जन यात्रा में कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। 

loksabha election banner

जयेश सिंह ने कहा कि कृषि क़ानून असंवैधानिक था। सरकार की लापरवाही के कारण किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। अगर सरकार पहले बिल उठा लेती तो 500 से ज़्यादा किसानों की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। आए दिन लूट हत्या की घटनाएं सामने आ रहा हैं। सड़कों का हाल खस्ताहाल है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने जन यात्रा में सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में मार्च में पहुंचने की अपील की। बैठक में पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष शेषचंद्र यादव, नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, सुजीत कुमार सोनी, जिला उपाध्यक्ष घुरूपदेव गिरी, असलम, पंचायत अध्यक्ष ह्रदया साह, चंदा राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.