Move to Jagran APP

Madhubani: रात के अंधेरे में मां के कमरे में अंजान शख्स को देख चढ़ा बेटों का पारा, पीट-पीटकर ले ली जान

Madhubani Crime मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था युवक। महिला के दो पुत्रों ने हाथ -पांव बांधकर बुरी तरह से की थी पिटाई। प्राथमिकी दर्ज महिला समेत नौ नामजद एक हिरासत में।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 09:50 PM (IST)
Madhubani: रात के अंधेरे में मां के कमरे में अंजान शख्स को देख चढ़ा बेटों का पारा, पीट-पीटकर ले ली जान
हरलाखी के हरिणे गांव में घटना की जांच करते एसडीपीओ

मधुबनी, जागरण संवाददाता। जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित हरिणे गांव में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान इसी गांव के संतोष साह ( 35) के रूप में हुई। रविवार को उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। शनिवार की रात करीब एक बजे वह महिला के घर गया था। महिला के पुत्र की नजर पड़ी तो शोर मचाने लगा। इसके बाद महिला के दूसरे पुत्र की नींद खुली। दोनों भाइयों ने युवक का हाथ-पांव बांध दिया और मारपीट करने लगे। कुछ लोगों ने मना किया, लेकिन दोनों भाइयों ने किसी की नहीं सुनी। ज्यादा पिटाई से संतोष साह बेहोश हो गया।

loksabha election banner

 सुबह चार बजे घटना की जानकारी मिलने पर कुछ लोग पहुंचे। वहां खून से लथपथ संतोष पड़ा था। बाद में थानाध्यक्ष भी सदल बल पहुंचे। तब तक युवक की मौत हो गई थी। वहां मौजूद अजय साह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकारा। जबकि, दूसरे पुत्र के साथ महिला भाग निकली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवï को मधुबनी भेज दिया।

घटना की बाबत मृत संतोष की पत्नी संजू देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें एक महिला समेत नौ लोगों को नामजद किया। उसने प्रेम प्रसंग में साजिश के तहत घर बुलाकर हत्या का आरोप लगाया है। बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। कहा कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.