Move to Jagran APP

समस्तीपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट : हसनपुर के परोरिया से ममता देवी व रोसड़ा ठाहर बसढिया के सोनू विजयी

समस्तीपुर पंचायत मुखिया चुनाव रिजल्ट समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण जिले भी मिलने लगे नए परिणाम। विजयी प्रत्याशियों के खिले चेहरे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी के एसआइटी रसुलपुर स्थित मतगणना केंद्र पर पुपरी व बाजपट्टी प्रखंड के पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 01:49 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 01:49 PM (IST)
समस्तीपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट : हसनपुर के परोरिया से ममता देवी व रोसड़ा ठाहर बसढिया के सोनू विजयी
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। समस्तीपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट : समस्तीपुर जिले में विजयी प्रत्याशियों के खिले चेहरे। जिले के हसनपुर और रोसड़ा प्रखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम सामने आने लगे हैं। सुबह आठ बजे से ही मतों की गिनती हो रही है। एक-एक कर दोनों प्रखंडों के अलग-अलग पदों के लिए मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। हसनपुर प्रखंड के परोरिया पंचायत से ममता देवी 1881 मत प्राप्त कर मुखिया पद पर जीत हासिल की। जबकि निकटतम प्रत्याशी सुनीता देवी को 1216 मत मिले। रोसड़ा प्रखंड के ठाहर बसढिया के सोनू कुमार 1508 मत प्राप्त कर मुखिया पद पर जीत हासिल करने में सफल रहे। जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी राजेन्द्र शर्मा को 1338 मत मिला। रोसड़ा के ही मोतीपुर पंचायत की प्रेमा देवी एक बार फिर जीतने में कामयाब रही। उसे 2178 मत प्राप्त हुए। जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंदी दरक्सा खानम को 1498 मत मिले। हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ की सुभद्रा कुमारी देवी 949 मत प्राप्त कर मुखिया पद पर जीत हासिल की। जबकि निकटतम प्रत्याशी इन्द्रा कुमारी को 765 मत मिले। हसनपुर के नयानगर से 2540 मत लाकर कन्हैया सिंह मुखिया पद के लिए चुने गए। जबकि निकटतम प्रत्याशी सुधांशु सिंह को 1458 मत मिला। इसी प्रखंड के देवधा में सीता देवी 1174 मत प्राप्त कर मुखिया चुनी गई। जबकि निकटतम प्रत्याशी बबीता देवी को मिला 1015 मत मिला।

loksabha election banner

रोसड़ा से जहांगीर पुर उत्तर के लीला देवी 1994 मत लाकर बनी मुखिया, निकटतम प्रत्याशी आरती देवी को मिला 1525 मत। हसनपुर से जिला परिषद क्षेत्र संख्या 47 से 12581 मत प्राप्त कर फरहत प्रवीण बनी जिला पार्षद। उनके निकटतम प्रत्याशी उषा देवी को मिला 8064 मत। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सिंकदर आलम की पत्नी है फरहत प्रवीण।

सीतामढ़ी जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। एसआइटी रसुलपुर स्थित मतगणना केंद्र पर पुपरी व बाजपट्टी प्रखंड के पंचायत चुनाव की मतगणना चल रही है। अब तक कुछ परिणाम जारी किए गए हैं। बाजपट्टी की बर्री फुलवरिया पंचायत, बाजितपुर, मधुवन बसहा पश्चिमी एवं पटदौड़ा पंचायत के मुखिया पद के परिणाम घोषित किए गए हैं। वहीं, बाजपट्टी जिला परिषद क्षेत्र सं.29 के परिणाम घोषित किए गए हैं। बाजपट्टी जिला परिषद क्षेत्र सं.29 से प्रवीण कुमार की जीत की घोषणा की गई है।

बाजपट्टी प्रखंड की तीन पंचायतों के रिजल्ट घोषित हुए हैं। बाजपट्टी प्रखंड में पांचवे चरण के चुनाव में मधुबन बसहा पश्चिमी पंचायत से मुखिया पद पर सुरेंद्र पासवान विजयी हुए हैं। उनको 1203 वोट हासिल हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद बैठा को 898 वोट मिले हैं। इसी प्रखंड की बर्री फुलवरिया पंचायत से मुखिया पद पर राकेश कुमार को जीत मिली है। उनको 1283 वोट मिले हैं तो उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कमाल अहमद को 1170 वोट हासिल हुए हैं। बाजपट्टी की ही पटदौरा पंचायत से रंजू देवी 2036 वोट लेकर विजयी हुई हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विमल यादव को 1457 वोट हासिल हुए हैं।

बगहा के हरनाटांड़ से मुखिया पद पर दीपेंद्र प्रसाद जीते। बेलहवा मदनपुर पंचायत से अरविंद कुमार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर भारती को 6 मतों से पराजित किया। हरनाटांड़ से मुखिया पद पर दीपेंद्र प्रसाद जीते

मोतिहारी के आदापुर बेलवा पंचायत से जितेंद्र सिंह 61 मतो से जीते, निकतम पप्पू सिंह उर्फ दीपक सिंह हारे। आदपुर बेलवा पंचायत से सुमीर कुमार को 1245 मत मिले जबकि अरविंद कुमार साह को 764 मत मिले। आदपुर बरवा पंचायत से सोना बैठा जीते, इन्हें 2056 मत मिले, जबकि निकटतम मदन कुमार को 1044 मत मिले। निवर्तमान मुखिया संजू कुमार तीसरे स्थान पर रहें, इन्हें 831 मत मिले। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.