समस्तीपुर में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के विरोध में लोगों में उबाल, पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त
Samastipur PACS president murder शाहपुर पटोरी के चंदन चौक पर सड़क जाम करने के बाद किया हंगामा। विधायक पूर्व विधायक सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि धरना पर बैठे। पटोरी बाजार के चंदन चौक के समीप दरबा के पैक्स अध्यक्ष की अपराधियों ने हत्या कर दी थी।
समस्तीपुर (शाहपुर पटोरी), जासं। शाहपुर पटोरी में पैक्स अध्यक्ष शंभू राय की हत्या के उपरांत क्षेत्र के उबाल है। शुक्रवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने उनके शव के साथ आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ मोरवा विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक एज्या यादव, राजद नेता अशोक कुमार राय और क्षेत्र के अधिकांश जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण अड़े हुए हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर एसडीओ तथा पुलिस पदाधिकारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ कैंप कर रहे हैं। ज्ञात हो कि पटोरी बाजार के चंदन चौक के समीप दरबा के पैक्स अध्यक्ष शंभू कुमार राय की अपराधियों ने गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी थी। हत्या के पश्चात उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शव के पोस्टमार्टम से आते ही आक्रोशित लोग उबल पड़े।
ताड़ के पेड़ से गिरकर जख्मी, पटना रेफर
मड़वन (मुजफ्फरपुर), संस : करजा थाना क्षेत्र के करजा नयाटोला के समीप एक व्यक्ति बुधवार की सुबह ताड़ के पेड़ से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगो ने उसे पीएचसी भेजा जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान मड़वन निवासी सुबोध मांझी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह ताड़ के पेड़ पर चढ़कर जलावन काट रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर गया। हालांकि किसी ने उसे नहीं देखा और वह करीब 12 घंटे वहीं पर छटपटाता रहा। शाम में शौच को गए ग्रामीण ने उसकी कराह सुन शोर मचाया। तब जाकर लोग जुटे व स्वजन उसे इलाज के लिए ले गए। स्वजनों के अनुसार फिलहाल उसका इलाज पटना में चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बताई गई है। थानाध्यक्ष आरके राकेश ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल भेजा गया था।