Move to Jagran APP

Samastipur News: कल्याणपुर के फुलहारा गांव में खेत से मिला किशोरी का शव, सनसनी

Samastipur News कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव के रमपुरा स्थित गेंहू खेत में रविवार को एक किशोरी का शव मिला है। सूचना मिलते ही आसपास के इलाके मे सनसनी फैल गई। काफी संख्या मे लोग घटनास्थल पर जुट गए।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 02:40 PM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 02:40 PM (IST)
Samastipur News: कल्याणपुर के फुलहारा गांव में खेत से मिला किशोरी का शव, सनसनी
खेत मे शव को देखने जुटी भीड व पुलिस

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव के रमपुरा स्थित गेंहू खेत में रविवार को एक किशोरी का शव मिला है। सूचना मिलते ही आसपास के इलाके मे सनसनी फैल गई। काफी संख्या मे लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दलबल के साथ पहुचे थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह मामले की छानबीन में जुट गए। मृतका की उम्र 17 वर्ष बताई गई है। मृतका के दाए हाथ पर उषा लिखा है। चेहरे पर जख्म के निशान है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर ग्रामीण महिलाएं पशु चारा के लिए खेत की ओर जा रही थी। इस क्रम मे रामपुरा वार्ड 10 स्थित एक निजी विद्यालय के निकट सङक किनारे गेंहू खेत में एक किशोरी का शव देखा। जाकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद काफी संख्या मे लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को अंत्यपरीक्ष के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणो ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की है। थानाध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्या से संबंधित कारणो की पुष्टि होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। घटनास्थल से एक जोङी चप्पल मिला है। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.