Move to Jagran APP

समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

यहां से प्रमुख दावेदार कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार व एनडीए प्रत्याशी लोजपा के रामचंद्र पासवान हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 09:14 PM (IST)
समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

समस्तीपुर, जेएनएन। समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र  में पिछले लोकसभा चुनाव के विनर और रनर एक बार फिर आमने-सामने हैं। इस सीट पर जीत के लिए जातीय ध्रुवीकरण से अधिक जरूरी जातीय समीकरण में सेंधमारी है। वैसे यहां मुद्दों की कमी नहीं है। लेकिन, पिछले कई चुनाव जातीय समीकरणों के आधार पर लड़े गए। पार्टियां इन्हीं के हिसाब से प्रत्याशी भी उतारती रहीं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार के पक्ष में तेजस्वी यादव तीन बार सभा कर चुके हैं। जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा व मुकेश सहनी की भी सभा हो चुकी है। राहुल गांधी भी पहुंचे थे। उनके साथ तेजस्वी यादव शामिल हुए। इधर, एनडीए प्रत्याशी लोजपा के रामचंद्र पासवान के समर्थन में अमित शाह, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान आदि की सभा हो चुकी है। 

loksabha election banner

 समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीट हैं। इनमें कल्याणपुर (सु.), समस्तीपुर, वारिसनगर व रोसड़ा के साथ दरभंगा जिले के हायाघाट और कुशेश्वरस्थान (सु.) शामिल हैं। रोसड़ा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। समस्तीपुर सीट पर राजद काबिज है। शेष चार कल्याणपुर, वारिसनगर, हायाघाट और कुशेश्वरस्थान पर जदयू का कब्जा है। जनता यहां के कामकाज का भी आकलन कर रही। वह अपने मुद्दे भी तलाश रही। इलाका कृषि प्रधान है तो मुद्दे भी इसी से जुड़े हैं। चीनी मिल बंद होने से गन्ना उत्पादक किसान लाचार हैं। कुछ शहरों में पलायन कर मजदूर बन गए तो कुछ ने खेती का तरीका बदल लिया। मुक्तापुर जूट मिल और हायाघाट पेपर मिल भी बंद हो चुके हैं। अब वक्त निर्णय का है। मतदाता तैयार हैं, समय का इंतजार है।

कुल मतदाता :16 लाख 36 हजार 983

पुरुष : आठ लाख 70 हजार 329

महिला : सात लाख 66 हजार, 428

थर्ड जेंडर : 26

कुल प्रत्याशी : 11

कुल मतदान केंद्र : 1700

2014 के चुनाव में

1. रामचंद्र पासवान (लोजपा) : दो लाख 70 हजार 404

2. डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस): दो लाख 63 हजार 529

3. माहेश्वर हजारी (जदयू) : दो लाख 124

2009 के चुनाव में

1. माहेश्वर हजारी (जदयू) : दो लाख 59 हजार 458

2. रामचंद्र पासवान (लोजपा) : एक लाख 55 हजार 82

3. डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस): 91 हजार 655


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.