कटरा और औराई में सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कटरा में दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं औराई में अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत हो गई।
मुजफ्फरपुर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कटरा में दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, औराई में अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत हो गई।
कटरा थाना क्षेत्र के यजुआर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ख्ागुरा निवासी भागीरथ झा की मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र शंभु झा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताते हैं कि भागीरथ झा पुत्र के साथ पुत्री के घर यजुआर मिलने गए थे। लौटने के क्रम में चंडीहा पोखर के पास बाइक चला रहे पुत्र ने नियंत्रण खो दिया। अत्यधिक खून रिसाव से पिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों की सहायता से जख्मी शंभु झा को दरभंगा के डीएमसीएच भेजा गया। बताते हैं कि शंभु झा की छह दिसंबर को ही शादी हुई थी। इसमें उपहार में बाइक मिली थी। खबर लिखे जाने तक शव मृतक के घर पर ही था। पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। स्वजन पुलिस का इंतजार कर रहे थे।
औराई की नयागाव पंचायत के परसामा टोला गाव निवासी मंगल सहनी (65) को रविवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। वह मछली बेचकर रतवारा से साइकिल से लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात बाइक सवार ने सामने से ठोकर मार दी। स्थानीय लोग ऑटो से उन्हें औराई पीएचसी लाए। वहां डॉ.ज्योति ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र चंदे सहनी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आवेदन दिया है। मौके पर पहुंचे दारोगा लालदेव राम व प्रवीण कुमार ने स्वजनों का बयान लिया। ग्रामीण रामप्रवेश सहनी, शभू सहनी, सुरेश सहनी, सूरज कुमार आदि ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की माग की है। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है।