राजद नेता ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा
गायघाट विधानसभा के राजद नेता सह जिला राजद के प्रधान महासचिव निरंजन राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
मुजफ्फरपुर : गायघाट विधानसभा के राजद नेता सह जिला राजद के प्रधान महासचिव निरंजन राय के नेतृत्व में प्रखंड कीे मैठी पंचायत के पंचगछिया, मोहम्मदपुर सूरा पंचायत ,जारंग पूर्वी के गायघाट , जारंग पश्चिमी पंचायत के टेकुना , बरूआरी पंचायत, बलौर निधि पंचायत के बलौर ,भागवतपुर , लदौर आदि पंचायतों के विभिन्न गावों का कार्यकर्ताओं ने दौरा किया। बाढ़ के पानी से डूबे हुए घरों, टूटी हुई सड़कें तथा धान की फसल क्षति का मूल्याकन कराकर मुआवजा देने तथा अविलंब राहत सामग्री एवं प्लास्टिक, तिरपाल आदि देने की माग डीएम से मिलकर करने का आश्वासन दिया। सरकारी राहत कार्य को जरूरत के हिसाब से काफी कम बताया। बीडीओ व सीओ से मिलकर बाढ़ की समस्याओं के स्थिति से अवगत कराया। उनके साथ प्रखंड राजद अध्यक्ष सुनील कुमार राय, प्रखंड प्रधान महासचिव हरेंद्र राम, अरविंद राय, प्रखंड उपाध्यक्ष योगेंद्र साह, धर्मेंद् यादव, अजय राय, नागो पासवान, डॉ. विश्वनाथ राय, कृष्ण मोहन ठाकुर, झपसी राय, रामभरोस राय, पैक्स अध्यक्ष प्रवीण सिंह थे।
राहत को लेकर मुखिया के आवास पर हंगामा
पारू प्रखंड की धरफरी पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने रविवार को मुखिया द्वारा कोई राहत कार्य नहीं चलाने के खिलाफ उनके आवास पर हंगामा किया। पीड़ितों का कहना था कि एक सप्ताह से सैकड़ों परिवार बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं, लेकिन मुखिया ने कोई सहयोग नहीं किया है। उधर, हंगामे के बाद मुखिया ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता महताब आलम ने धरफरी पंचायत के पाच सौ बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा- गुड़ का वितरण किया। उधर, पूर्व मुखिया मदन प्रसाद ने मुहब्बतपुर पंचायत के सलाहपुर और बंदी गाव के बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा गुड़ का वितरण किया।