Move to Jagran APP

Muzaffarpur Flood News: नदियों के जलस्तर में उफान जारी, कई नए इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

Muzaffarpur Flood News बागमती और बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार। गंडक नदी के जलस्तर में भी वृद्धि जारी मनुषमारा लखनदेई में भी उफान।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 01:31 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 01:31 PM (IST)
Muzaffarpur Flood News: नदियों के जलस्तर में उफान जारी, कई नए इलाकों में फैला बाढ़ का पानी
Muzaffarpur Flood News: नदियों के जलस्तर में उफान जारी, कई नए इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur Flood News: नदियों के जलस्तर में जारी वृद्धि से जिले में बाढ़ संकट बढ़ गया है। बागमती और बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। मनुषमारा और लखनदेई में उफान से स्थिति गंभीर हो गई है। बूढ़ी गंडक नदी में आए उफान के बाद बाढ़ का पानी लगातार नए इलाकों में फैल रहा है। सिकंदरपुर, अखाड़ाघाट, शरीफपुर, झीलनगर और अहियापुर के नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने से स्थिति गंभीर है।

loksabha election banner

नदी के किनारे बसे बस्ती को खाली करा लिया गया

अखाड़ाघाट पुल पर भी पानी का दबाव बढ़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर नदी के किनारे बसे बस्ती को खाली करा लिया गया है। लोग सुरक्षित इलाकों की ओर पलायन कर गए हैं। औराई में बागमती, लखनदेई और मनुषमारा का कहर जारी है। औराई, साहेबगंज, कटरा, साहेबगंज और मुशहरी में हजारों हेक्टेयर में लगी सब्जी और धान की फसलें डूब गईं हैं। जल संसाधन विभाग, गंडक परियोजना, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीम बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुई है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ङ्क्षसह ने अधिकारियों को बाढ़ और बरसात से उत्पन्न स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार

बुधवार को बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार रहा। सिकंदरपुर में 49 सेमी की वृद्धि के साथ 52.55 मीटर दर्ज किया गया। यहं खतरे का निशान 52.53 मीटर है। जबकि, गंडक नदी का जलस्तर रेवाघाट में 20 सेमी वृद्धि के साथ 54.26 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से 15 सेमी कम है। जबकि, औराई के कटौझा में बागमती नदी का जलस्तर 56.95 मीटर रहा। यहां नदी खतरे के निशान से 2.21 मीटर ऊपर बह रही है। जबकि, बेनीबाद में बागमती नदी का जलस्तर 49.31 मीटर दर्ज किया गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.