यात्री कृपया ध्यान दें : नई समय सारणी में दर्जनों ट्रेनों का बदला समय Muzaffarpur News
वैशाली एक्सप्रेस का दस मिनट व बिहार संपर्क क्रांति समेत अन्य ट्रेनों में पांच मिनट का बदला समय। एक जुलाई से लागू होगी नई समय सारणी। जानिए अन्य ट्रेनों का समय...
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एक जुलाई से नई समय सारणी लागू होगी। इसमें दर्जनों ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान में पांच मिनट का बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने नए टाइम टेबल में ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसकी सूची जारी कर दी गई है। कहा कि एक जुलाई से ये लागू होगी। इसमें वैशाली एक्सप्रेस समेत छह ट्रेने 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी। मुजफ्फरपुर से सियालदह जाने वाली सियालदह फास्ट पैसेंजर एक जुलाई से सीतामढ़ी से एक्सप्रेस बनकर चलेगी। इसे नए टाइम टेबल में अंकित किया गया है। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस के टाइम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
इन ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार
सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली 12553 वैशाली एक्सप्रेस, 12492 जम्मूतवी बरौनी एक्सप्रेस, 12356 जम्मूतबी राजेंद्रनगर एक्सप्रेस, 14009 वापूधाम मोतिहारी आनंद विहार एक्सप्रेस, 14604 अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी।
बदले टाइम टेबल से मुजफ्फरपुर में आगमन व प्रस्थान
-13021 हावड़ा रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस का आगमन सुबह 5.05 व प्रस्थान 5.10 बजे
-15531 सहरसा अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस का आगमन सुबह 7.15 व प्रस्थान 7.20 बजे
-14523 बरौनी अंबाला एक्सप्रेस का आगमन सुबह 7.15 व प्रस्थान 7.20 बजे
-12565 दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का आगमन सुबह 10.20 व प्रस्थान 10.25 बजे
-12553 सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस का आगमन सुबह 11 व प्रस्थान 11.05 बजे
-15211 दरभंगा अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस शाम 8.15 व प्रस्थान 8.20 बजे
-12521 बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस का आगमन रात 12.30 व प्रस्थान 12.35 बजे
-15047 कोलकाता गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस का आगमन रात 1.15 व प्रस्थान 1.20 बजे
-15051 कोलकाता गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस का आगमन रात्रि 1.25 व प्रस्थान 1.30 बजे
-15215 मुजफ्फरपुर नरकटियागंज एक्सप्रेस का प्रस्थान सुबह 7.20 बजे
-12492 जम्मूतवी एक्सप्रेस का आगमन शाम 8.30 व प्रस्थान 8.35 बजे
बदले समय से समस्तीपुर जंक्शन पर आएंगी ट्रेनें
-13021 हावड़ा रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस का आगमन सुबह 3.10 व प्रस्थान 3.15 बजे
-13155 कोलकाता सीतामढ़ी एक्सप्रेस का आगमन सुबह 8.10 व प्रस्थान 8.15 बजे
-13135 कोलकाता जयनगर एक्सप्रेस का आगमन सुबह 8.10 व प्रस्थान सुबह 8.15 बजे
-12553 सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस का आगमन सुबह 10.05 व प्रस्थान सुबह 10.10 बजे
-15047 कोलकाता गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस का आगमन रात्रि 12.15 व प्रस्थान रात्रि 12.20 बजे
-15654 जम्मूतबी गोवाहटी एक्सप्रेस का आगमन सुबह 4.25 व प्रस्थान 4.30 बजे
-11124 ग्वालियर मेल का आगमन सुबह 11.40 व प्रस्थान 11.45 बजे
-15530 आनंद विहार सहरसा एक्सप्रेस का आगमन रात्रि 10.45 व प्रस्थान 10.50 बजे
-12492 जम्मूतवी बरौनी एक्सप्रेस का आगमन रात्रि 9.20 व प्रस्थान 9.25 बजे
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप