Move to Jagran APP

सीतामढ़ी में भूमि विवाद में रिटायर्ड फौजी ने भाई समेत दो को मारी गोली, पुलिस ने खदेड़कर किया गिरफ्तार

Sitamarhi News परिहार थाना क्षेत्र के परवाहा गोट गांव में गुरुवार की सुबह जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक सेवानिवृत्त फौजी ने दो लोगों को गोली मार दी। जख्मी सुचिंद्र मिश्र एवं मुकेश मिश्र को इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाया गया है।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 11:01 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 11:01 AM (IST)
सीतामढ़ी में भूमि विवाद में रिटायर्ड फौजी ने भाई समेत दो को मारी गोली, पुलिस ने खदेड़कर किया गिरफ्तार
सीतामढ़ी में भूमि विवाद में रिटायर्ड फौजी ने भाई समेत दो को मारी गोली। (सांकेतिक तस्वीर)

सीतामढ़ी, जागरण संवाददाता। परिहार थाना क्षेत्र के परवाहा गोट गांव में गुरुवार की सुबह भूमि संबंधी विवाद को लेकर एक सेवानिवृत्त फौजी ने दो लोगों को गोली मार दी। जख्मी सुचिंद्र मिश्र एवं मुकेश मिश्र को इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाया गया है। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह 7:00 बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद रिटायर्ड फौजी सत्येंद्र मिश्र फरार हो गया। मगर, आरोपी रिटायर्ड फौजी सत्येंद्र मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने पीछा करते हुए रुनीसैदपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।

loksabha election banner

 घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस भी बरामद हो गई है। पुलिस का कहना है कि भाई सुचिंद्र के अलावा मुकेश मिश्र से भी सत्येंद्र मिश्र की भूमि विवाद में अदावत रही है। मुकेश को भी जानबूझकर गोली मारी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी सत्येंद्र मिश्र का जमीन के बंटवारे को लेकर अपने भाई सुचिंद्र मिश्र से पूर्व से विवाद चल रहा है। दोनों भाईयों के बीच बंटवारा कर सीमांकन किया जा चुका है।

 गुरुवार की सुबह रिटायर्ड फौजी सत्येंद्र मिश्र उक्त बंटवारे को नहीं मानते हुए सीमांकन के लिए गाड़े गए लकड़ी के खूंटे को उखाड़ने लगा। उसके भाई सुचिंद्र मिश्र ने उसका विरोध किया। इससे बौखलाए सत्येंद्र ने अपने भाई सुचिंद्र पर गोली चला दी। बीच-बचाव करने गए पड़ोसी मुकेश मिश्र को भी उसने गोली मारी। सुचिंद्र की पेट में व मुकेश के हाथ में गोली लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.