मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बंदरा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पॉलिथीन शीट व राहत के लिए बाढ़ पीडि़तों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गए आधा दर्जन लोगों की पिटाई कर दी गई। घटना को लेकर तनावपूर्ण स्थिति हो गई। आधा घंटा तक प्रखंड कार्यालय एवं परिसर में जबरदस्त हंगामे की स्थिति बनी रही। अधिकारियों को भागकर जान बचानी पड़ी। घटना की सूचना पर पीयर एवं गायघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
कई पहचाने चेहरे घटना में शामिल
इस संबंध में बीडीओ अलख निरंजन ने बताया कि वे कार्यालय में वे बाढ़ राहत से जुड़े हुए मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर रहे थे। तभी कार्यालय कक्ष में हमला किया गया। असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित तरीके से अधिकारियों पर हमला किया। कई पहचाने चेहरे घटना में शामिल थे। किसी तरीके से उनलोगों ने जान बचाई। उन्होंने बताया कि सीओ रमेश कुमार सहित कई लोग भीड़ के शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। वरीय अधिकारियों को भी घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। पीयर थानाध्यक्ष एसएन प्रसाद ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर प्रखंड के अधिकारी द्वारा आवेदन देने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तत्काल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
मुजफ्फरपुर में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO