Move to Jagran APP

जदयू के सदस्यता अभियान में शहरी क्षेत्र से होगी रिकार्ड भागीदारी

बाबा गरीब नाथ धाम रोड में चला जदयू का अभियान। समाज के सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक बूथ से कम से कम दो सक्रिय सदस्य जरूर जोड़े जाएंगे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 09:57 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 09:57 AM (IST)
जदयू के सदस्यता अभियान में शहरी क्षेत्र से होगी रिकार्ड भागीदारी
जदयू के सदस्यता अभियान में शहरी क्षेत्र से होगी रिकार्ड भागीदारी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। प्रदेश जदयू सदस्यता अभियान प्रभारी जानकी श्रीवास्तव ने कहा है कि शहरी क्षेत्र से रिकार्ड भागीदारी होगी। समाज के सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक बूथ से कम से कम दो सक्रिय सदस्य जरूर जोड़े जाएंगे। उन्होंने शनिवार को जदयू नगर द्वारा बाबा गरीब नाथ धाम रोड में आयोजित सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए उक्त बातें कहीं।

loksabha election banner

  अभियान के दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी सदस्यता फार्म भरा। वार्ड 21 के अध्यक्ष प्रेम कुमार सोनी के नेतृत्व में आयोजित अभियान में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, प्रवक्ता धनंजय कुमार श्रीवास्तव, क्रिश कुमार, राजीव रंजन, गोपाल कृष्ण, गौतम कुमार, अमन कुमार, सोनू, संजय सोनी आदि मौजूद थे।

जदयू का सदस्यता लक्ष्य पूरा करें पंचायत अध्यक्ष

मुरौल प्रखंड के जदयू कार्यालय के प्रांगण में जदयू सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने की। जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि जिला स्तर पर 15 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे पंचायत अध्यक्ष हर हाल में पूरा करें। मौके पर सादियकपुर मुरौल के पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार ने जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा को सदस्यता ग्रहण कराई।

   यहां सुरेश भगत, रघुवीर महतो, रवि प्रकाश, अली हुसैन, विनोद सिंह, प्रमोद कुमार, सुदिष्ट कुमार, प्रभात कुमार, रमेश कुमार, अवध बिहारी ठाकुर उपस्थित थे। वहीं, सकरा प्रखंड की मुर्राहरलोचन पंचायत के पंचायत अध्यक्ष लाला सिंह ने अशोक कुमार सिंह व मिश्रौलिया के पंचायत अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई।

   मौके पर दिनेश्वर रजक, नीलांबर झा आदि उपस्थित थे। वहीं बरियारपुर पंचायत में भी सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कांटी प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब के नेतृत्व में 21 पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में इरफान अहमद दिलकश, कारी साहू, चंदन पांडेय, इनरदेब राम, सलालुद्दीम, लखिन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

   मड़वन प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पति सह जदयू नेता जाबिर हुसैन जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ धनंजय शर्मा, कारी साहू, इरफान दिलकश, शैलेश कुमार गुड्ड, नजऱे आलम अरुण कुशवाहा, शशिभूषण सहनी, अशोक भगत ,ललन कुमार साह, सौरभ कुमार साहेब, संतोष भास्कर आदि थे।

   मीनापुर प्रखंड की कई पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में प्रखंड अध्यक्ष पंकज किशोर पप्पू, प्रखंड प्रभारी कारी साहू, जिलाध्यक्ष जलश्रमिक प्रकोष्ठ तेज नारायण सहनी, जिलाध्यक्ष पंचायतीराज प्रकोष्ठ मिथिलेश यादव, वीणा यादव प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ, वरुण सरकार, किशोर राम, राजेश्वर कुमार, दिनेश प्रसाद, रामतुरन्त सिंह आदि शामिल थे।

  औराई प्रखंड जदयू अध्यक्ष बेचन महतो ने जदयू सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर पवन पटेल, रामगुलाम राम, रंजीत ठाकुर, अजय महतो आदि थे। कटरा: प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सहनी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान शुरू हुआ। मौके पर जिला उपाध्यक्ष परशुराम मिश्र, विश्वनाथ सिंह, समन्वयक अशोक सिंह, सुरेंद्र मंडल, प्रमोद भगत, उमा झा, सियाशरण सहनी, नीरज कुमार, ललन महतो, कन्हाई राम, आदि उपस्थित थे।

  सरैया के बायाडीह में प्रखंड अध्यक्ष प्रधुमन कुशवाहा की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। यहां अशर्फी राउत, जिला पार्षद शत्रुधन सहनी, प्रमोद सिंह, रामाशंकर सिंह, रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र पासवान आदि थे। बोचहां प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में जद यू प्रखंड उपाध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर, अजय कुमार निराला, उषा गुप्ता, कासिम अंसारी, दीनानाथ पटेल, हरिनंदन सहनी, सीताराम सहनी आदि थे।

  मोतीपुर प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। अभियान में रवि चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, मजहरूल हक, मोहन प्रसाद केसरी, मुखिया संजय दुबे, मोतीलाल सहनी आदि शामिल थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.