Raxaul news: नेपाल में बड़ा हादसा, पहाड़ी क्षेत्र में खोला में गिरा यात्री बस, 24 लोगों की मौत
Raxaul news भारत-नेपाल सीमा से दूर नेपाल पहाड़ी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में 15 यात्री गंभीर रूप से घायल किसी की नहीं हुई पहचान मरने वालों में सात महिला 16 पुरुष और एक बच्चा शामिल है ।
पूर्वी चंपारण (रक्सौल), जासं। भारत-नेपाल सीमा से दूर नेपाल पहाड़ी क्षेत्र में यात्री बस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 15 यात्री गंभीर रूप से घायल है। घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों के गहन चिकित्सा कक्ष में हो रहा है। अधिकतर घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इसकी जानकारी रोमबाहादुर महत ने दी। बताया कि घटना मंलवार की है।
मृगू के छायानाथथरार नगरपालिका वार्ड 07 पिनाटप्लेखोला में बाके से नेपालगंज के रास्ते गमगढ़ी जाने के दौरान भे 1 ख 3168 नंबर बस चालक नियंत्रण खो गया जिससे बस खोला में गिर गई। इस बस में 39 लोग सवार थे। जिसमें 22 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। दो लोगों की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। मरने वालों में 7 महिला, 16 पुरुष व एक बच्चा शामिल है। घायलों की और मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन मृतकों की पहचान करने में जुटा है।
जिला अधिकारी श्री महत ने बताया कि यात्री बस करीब 300 मीटर खाई में गिर गया। बचाव कार्य में हेलीकॉटर और अर्धसैनिक बलों का सहयोग लिया जा रहा है। डीएम श्री महत ने बताया कि मृतकों और घायल अधिकतर लोग भारत से मजदूरी कर लौट रहे थे। मजदूरों के अलावे नेपाली छात्र होने की संभावना है। यात्री बस दुर्घटना के कारणों का पुलिस अनुसंधान कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दस वर्षों में उक्त सड़क खंड पर सबसे बड़ी दुर्घटना है। बता दे कि नेपाल का सबसे बड़ा पर्व बड़ा दशाई यानी दशहरा है। इस पर्व के मौके पर दो सप्ताह की छुट्टी रहती है।
नहर में गिरी ट्रैक्टर, चालक की मौत, दो घायल
सुगौली। थाना क्षेत्र के बहुअरी गांव के समीप बेला नहर में सोमवार देर शाम को अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में चालक पंजिअरवा गांव निवासी तपसी पासवान बताया गया है। जबकि घायलों में परसौना गांव के प्रदीप कुमार ङ्क्षसह व पंजिअरवा का एक युवक शामिल है। बताया गया है कि पंजिअरवा निवासी लालबाबू का पावर ट्रैक ट्रैक्टर बेला की तरफ से पंजिअरवा जा रही थी,तभी अनियंत्रित होकर वह नहर में पलट गई। इससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।