Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रवींद्र, देवन रजक महासचिव

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का वाíषक सम्मेलन रविवार को हुआ। इसमें जिले के सभी विधायकों का अभिनंदन किया गया। जिला कमेटी का चुनाव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश दीपक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 03:55 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 03:55 AM (IST)
मुजफ्फरपुर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रवींद्र, देवन रजक महासचिव
मुजफ्फरपुर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रवींद्र, देवन रजक महासचिव

मुजफ्फरपुर। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का वाíषक सम्मेलन रविवार को हुआ। इसमें जिले के सभी विधायकों का अभिनंदन किया गया। जिला कमेटी का चुनाव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश दीपक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष के रूप में रवींद्र कुमार, जिला महासचिव देवन रजक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरालाल प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, शशिनाथ ठाकुर, भीम बाली सहनी, राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार बैठा समेत 51 सदस्यीय कमेटी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कमेटी विस्तार करने का दायित्व दिया गया।

loksabha election banner

एसोसिएशन की ओर से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, विधायक मुसाफिर पासवान, विजेंद्र चौधरी, डॉ. अनिल कुमार सहनी, निरंजन कुमार राय को सम्मानित किया गया।

मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की समस्याओं के निदान के लिए विधानसभा में उनकी मांगों को रखेंगे। साथ ही जिले के अन्य विधायकों ने भी विक्रेताओं की उचित उचित मागों को विधानसभा में रखने की बात कही।

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव देवन रजक ने विक्रेताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हक लड़ाई लड़ता रहूंगा। जरूरत पड़ने पर न्यायपालिका भी जाऊंगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने की। संचालन संजय पासवान ने किया। उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष डीसी कटारिया एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव देवन रजक के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मागे राव जाठव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मो. असलम, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश कुमार ने किया। सभा को संबोधित करने वालों में राम पुकार साह, जानकी रमन शाही, रामसेवक पासवान, कृष्ण कुमार सिंह, प्रमोद चौधरी, चंदन कुमार, दिलीप कुमार, रावेंद्र कुमार राय, सहदेव प्रसाद सहज, वीणा सहनी, नीलम देवी, राम बाबू पासवान, मेघू रजक, अरुण राय , रामेश्वर रजक, राम बाबू पटेल आदि प्रमुख थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.