Move to Jagran APP

मधुबनी में रास्ता विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घर आग के हवाले Madhubani News

गुणाकरपुर गांव में रास्ते के विवाद में कई राउंड फायरिंग की गई है। वहीं कई घरों में आग लगा दी गई है। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 28 Apr 2020 01:48 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 01:48 PM (IST)
मधुबनी में रास्ता विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घर आग के हवाले Madhubani News
मधुबनी में रास्ता विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घर आग के हवाले Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। जिला अंतर्गत लखनौर थाना क्षेत्र के गुणाकरपुर गांव में रास्ते के विवाद में कई राउंड फायरिंग की गई है। वहीं कई घरों में आग लगा दी गई है। गोली लगने से अरविंद कुमार यादव नामक व्यक्ति घायल हो गया है। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। घटना की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

loksabha election banner

विवाद ने हिंसक रूप ले लिया

बताया जा रहा कि दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के बाद एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब दस राउंड फायरिंग की गई। इसमें से एक गोली अरविंद कुमार यादव को लग गई। इसकों बाद एक फूस की घर में आग लगा दी। इस आग की चपेट में कई घर आ गए। इसमें भारी क्षति का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.