Move to Jagran APP

राजीव प्रताप रूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- नफरत की राजनीति कर रहा महागठबंधन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कहा कि एक व्यक्ति के खिलाफ अभियान का हिस्सा थी कोलकाता की रैली। सब देख रही जनता, प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से सभी वर्ग को मिल रहा लाभ।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 09:38 PM (IST)
राजीव प्रताप रूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- नफरत की राजनीति कर रहा महागठबंधन
राजीव प्रताप रूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- नफरत की राजनीति कर रहा महागठबंधन

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि महागठबंधन देश में नफरत की राजनीति कर रहा। कोलकाता में पिछले दिनों एक मंच पर एकत्रित नेताओं ने नकारात्मक एजेंडे से अभियान की शुरुआत की है। नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनने देने के लिए नफरत की राजनीति शुरू की गई है। देश ने इस तरह की राजनीति नहीं देखी थी।

loksabha election banner

 मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कोलकाता में मंच पर यूनाइटेड इंडिया की बात कही गई, लेकिन वहां डिवाइडेड लीडरशिप थी। मंच पर सिर्फ नफरत व अपमान झलक रहा था। कहा कि 26 वर्षों तक लडऩे वाले सपा-बसपा गठबंधन हुआ। दक्षिण में केसीआर-वाइएसआर का गठबंधन बन रहा।

 पीएम मोदी के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल का इतना अधिक प्रभाव है कि उस एजेंडे को छोड़ व्यक्ति के खिलाफ अभियान चल रहा। मगर, यह भी सच है कि जिस कारण वे साथ आए हैं, यही उनकी हार का कारण भी बनेगा। बिहार में एनडीए को सभी 40 सीटों पर जीत मिलेगी। क्योंकि केंद्र की योजनाओं को बिहार ने बेहतर तरीके से लागू किया।

सवर्ण गरीब को आरक्षण में किसी वर्ग का हिस्सा नहीं काटा गया

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवर्ण गरीबों को आरक्षण दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। साथ ही कहा कि इस दस फीसद आरक्षण के लिए किसी वर्ग का हिस्सा नहीं काटा गया। ईवीएम के हैक किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर बड़ा खतरा मंडरा है। संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाना गंभीर है। दूसरे देश में बैठे लोगों की बात पर यहां चर्चा करना उचित नहीं। कांग्रेस हताश होकर मैदान छोड़ रही।

हर घर तक पहुंची केंद्र की योजना

पूर्व मंत्री ने कहा कि पहली बार देश में कानून बने और उसे लागू भी किया गया। जो योजनाएं बनीं वह घर-घर पहुंचीं। हर घर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया। यही नहीं बिजली की गुणवत्ता व उपलब्धता में भी सुधार हुआ। उज्ज्वला योजना में साढ़े पांच करोड़ परिवार को गैस चूल्हा मिला। डेढ़ करोड़ और परिवार को इसका लाभ मिलेगा। प्रवक्ता ने केंद्र की अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि देश के दस लाख करोड़ बड़े उद्योगपतियों के हाथ में थे। सरकार ने इसमें से दो लाख करोड़ वापस लिया है।

विकास दर में वृद्धि पर बिहार सरकार को बधाई

पूर्व मंत्री ने कहा कि आजादी के 68 वर्ष के बाद बिहार विकास दर में गुजरात की बराबरी कर ली है। राज्य ने केंद्र की योजनाओं को जिस तरह से लागू किया वह काबिलेतारीफ है।

एक भी अधिकारी या मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं

मोदी के कार्यकाल में एक भी अधिकारी या मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। यह बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस ने राफेल के मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया। क्योंकि 56 हजार करोड़ की इस खरीद में एक लाख 30 हजार करोड़ के गबन की बात कही जा रही।

 प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह, मंत्री राजेश वर्मा, सजल झा, विधायक केदार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, बेबी कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, पूर्व विधायक वीणा देवी, रविंद्र सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंदिरा सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.