भारतीय खाद्य निगम पर रेलवे का 2.74 करोड़ बकाया
मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के सहरसा रेल की जमीन पर बसे भारतीय खाद्य निगम
मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के सहरसा रेल की जमीन पर बसे भारतीय खाद्य निगम पर 2 करोड़ 74 लाख 34 हजार रुपये बकाया है। राशि वसूली को लेकर रेलवे महकमा अब चौकस हो गया है। साथ ही भारतीय खाद्य निगम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। राशि अविलंब जमा करने को कहा है। रेल प्रशासन ने भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों से वार्ता के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी एफसीआइ अधिकारियों से वार्ता कर बकाया राशि वसूल करेंगी। कमेटी में समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल वित्त प्रबंधक, डीएमइ और एइएन को शामिल किया है। 99 वर्ष की लीज पर आवंटित हुई थी भूमि
पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के सरहसा स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप भारतीय खाद्य निगम का भंडार डिपो है। जहां एफसीआइ खाद्य सामग्री का भंडारण करती है। भंडार डिपो का कारोबार लगभग 10 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने एफसीआइ को 99 वर्ष की लीज पर जमीन आवंटित की थी। लेकिन किराया राशि के बकाया रहने की वजह से दोनों के बीच मतभेद हो गया है। इससे रेलवे का बकाया बढ़ना शुरू हो गया। जिसकी राशि बढ़कर इतनी ज्यादा हो गई है। समस्तीपुर पूर्व मध्य रेलवे,एईएन दिनेश कुमार ने बताया कि
सहरसा स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप ही रेलवे की जमीन को एफसीआइ ने लीज पर लिया है। रेलवे का भारतीय खाद्य निगम पर करीब 2.74 करोड़ रुपये बकाया है। जिसकी वसूली के लिए रेल मंडल स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।