Move to Jagran APP

पदाधिकारियोंं एवं कर्मियोंं से प्राप्त संपत्ति विवरणी 31 मार्च तक होगी सार्वजनिक, जानिए क्या है प्रक्रिया

अखिल भारतीय सेवा और राज्य सरकार के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को 15 फरवरी तक अनिवार्य रुप से अपनी चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों की विवरणी निर्धारित फार्मेट में जमा करनी है। इसे 31 मार्च तक सामान्य प्रशासन विभाग के वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक किया जाएगा।

By Vinay PankajEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 10:36 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 10:36 PM (IST)
पदाधिकारियोंं एवं कर्मियोंं से प्राप्त संपत्ति विवरणी 31 मार्च तक होगी सार्वजनिक, जानिए क्या है प्रक्रिया
पदाधिकारियों एवं कर्मियों की संपत्तिं की विवरणी 31 मार्च तक होगी सार्वजनिक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मधुबनी, जागरण संवाददाता। गत वर्षों की तरह इस साल भी अखिल भारतीय सेवा के सभी अधिकारियों और राज्य सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन सभी उपक्रमों यथा बोर्ड, निगम, सोसाइटी, पर्षद आदि के समूह क, ख एवं ग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों की विवरणी प्राप्त कर उसे सार्वजनिक किया जाना है। उक्त कोटि के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को 15 फरवरी तक अनिवार्य रुप से अपनी चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों की विवरणी निर्धारित फार्मेट में जमा करना है ताकि इसे 31 मार्च तक सामान्य प्रशासन विभाग के वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक किया जा सके। इस संबंध में सरकार के अवर सचिव कन्हैया लाल साह ने जिला पदाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त, विभागाध्यक्षों सहित सभी संबंधितों को निर्देश भेज दिया है।

loksabha election banner

निर्धारित फार्मेट में देनी है विवरणी :

विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बीते वर्षों में चल-अचल संपत्ति एवं दायित्वों की विवरणी जमा करने के लिए लागू निर्धारित फार्मेट में ही इस साल भी चल-अचल संपत्ति एवं दायित्वों की विवरणी देनी है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग के वेबसाइट से निर्धारित फार्मेट डाउनलोड किया जा सकता है। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अखिल भारतीय सेवाओं के लिए संबंधित आचार नियमावली के तहत दी जाने वाली संपत्ति विवरणी के अतिरिक्त यह संपत्ति विवरणी देनी होगी।

पदाधिकारी 15 फरवरी तक विभाग को सौंपेंगे विवरणी :

भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा एवं भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी निर्धारित फार्मेट में संपत्ति विवरणी 15 फरवरी तक अपने पदस्थापन से संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को समर्पित करने के बाद उसकी एक प्रति क्रमश: सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को भी देंगे।

निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को सौंपेेंगे :

राज्य सरकार एवं उसके अधीन सभी उपक्रमों यथा बोर्ड, निगम, सोसाइटी, पर्षद आदि के समूह क, ख एवं ग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी संपत्ति विवरणी निर्धारित फार्मेट में 15 फरवरी तक अपने-अपने निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को सौंपेंगे, ताकि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से प्राप्त चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों की विवरणी को 31 मार्च तक विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक किया जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों की विवरणी निर्धारित फार्मेट में समर्पित करने के बाद ही फरवरी का वेतन निकासी हो सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.