Move to Jagran APP

Samastipur By Election Results 2019: समस्तीपुर में बरकरार रही NDA की सीट, लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज जीते

पिछले आम चुनाव में सांसद चुने गए रामचंद्र पासवान के निधन के बाद कराया गया उपचुनाव। प्रिंस राज ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉ. अशोक कुमार को 102090 मतों से परास्त किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 04:47 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 04:47 PM (IST)
Samastipur By Election Results 2019: समस्तीपुर में बरकरार रही NDA की सीट, लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज जीते
Samastipur By Election Results 2019: समस्तीपुर में बरकरार रही NDA की सीट, लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज जीते

समस्तीपुर, जेएनएन। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव में एनडीए से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज की जीत हुई। उन्होंने महागठबंधन से कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. अशोक कुमार को 1,02,090 मतों से परास्त किया। प्रिंस को 3,90,276 मत मिले, जबकि 2,88,186 लोगों ने डॉ. अशोक के पक्ष में वोट डाले। प्रिंस ने पहले राउंड से ही बढ़त बना रखी थी। अप्रैल में हुए आम चुनाव में लोजपा प्रत्याशी और प्रिंस के पिता रामचंद्र पासवान ने 2,51,472 मतों के अंतर से डॉ. अशोक कुमार को हराया था। उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सूरज कुमार दास तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 36,152 वोट मिले। वहीं, 25,694 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। 

loksabha election banner

23-समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव परिणाम एकनजर में:

1. डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस) : 288186

2. प्रिंस राज (लोजपा)  :390276

3. निर्दोष कुमार (निर्दलीय): 14897

4. रंजू देवी (युवा क्रांतिकारी पार्टी) :6495

5. विद्यानंद राम (वाजिब अधिकार पार्टी): 4252

6. अनामिका (निर्दलीय) : 9154

7. शशिभूषण दास (निर्दलीय) : 13573

8. सूरज कुमार दास (निर्दलीय) : 36152

9. नोटा : 25694

हार-जीत का अंतर : 1,02,090


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.