Move to Jagran APP

रेड जोन में पहुंचा वायु प्रदूषण का स्तर, नहीं सुधर रही स्थिति

मुजफ्फरपुर में वायु प्रदूषण का स्तर दीपावली के बाद से लगातार ऊपर है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 01:17 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 01:17 AM (IST)
रेड जोन में पहुंचा वायु प्रदूषण का स्तर, नहीं सुधर रही स्थिति
रेड जोन में पहुंचा वायु प्रदूषण का स्तर, नहीं सुधर रही स्थिति

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में वायु प्रदूषण का स्तर दीपावली के बाद से लगातार ऊपर है। शुक्रवार को यह रेड जोन में पहुंच गया। सेंट्रल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर में 367 एक्यूआइ, गया में 212 व पटना में 348 एक्यूआइ पर प्रदूषण का स्तर पहुंचा। मालूम हो कि पिछले शनिवार से प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

loksabha election banner

सांस संबंधी बीमारियों का बढ़ रहा प्रभाव

सदर अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डा.सीके दास ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने से लोगों में सुबह में सांस लेने में परेशानी की शिकायतें मिल रही हैं। आम लोगों से अपील है कि वह मास्क का उपयोग करें। कचरे को इधर-उधर नहीं जलाएं। शहर में जाम भी प्रदूषण को बढ़ावा देने में सहायक हो रहा है। इससे बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है।

ये बन रहे प्रदूषण के कारण

- मिलावटी तेल से चलने वाले वाहन और पुराने वाहनों का धुआं

- शहर में उड़ रहे धूलकण और सड़कों पर लग रहा वाहनों का जाम

वायु प्रदूषण का ये रहा ग्राफ

तिथि----मानक

तीन नवंबर---244 एक्यूआइ

चार नवंबर---285 एक्यूआइ

पांच नवंबर---306 एक्यूआइ

छह नवंबर--303 एक्यूआइ

सात नवंबर--321 एक्यूआइ

आठ नवंबर ---358 एक्यूआइ

10 नवंबर ----249 एक्यूआइ

11 नवंबर----256 एक्यूआइ

12 नवंबर----202 एक्यूआइ

13 नवंबर---255 एक्यूआइ

14 नवंबर---254 एक्यूआइ

15 नवंबर--231 एक्यूआइ

16 नवंबर---290 एक्यूआइ

17 नवंबर---254 एक्यूआइ

18 नवंबर---316 एक्यूआइ

19 नवंबर---333 एक्यूआइ

20 नवंबर--353 एक्यूआइ

21 नवंबर---347 एक्यूआइ

22 नवंबर---351 एक्यूआइ

23 नवंबर -- 344 एक्यूआइ

24 नवंबर----357 एक्यूआइ

25 नवंबर----346 एक्यूआइ

26 नवंबर----367 एक्यूआइ --------------------

वायु गुणवत्ता का ये है मानक

शून्य से 50 के बीच एक्यूआइ अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.