मुजफ्फरपुर में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान
आमगोला में दबंगों द्वारा सरेआम की गई पिटाई। पूर्व से चल रहा विवाद, कार्रवाई की कवायद शुरू।
By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:38 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला में दबंगों द्वारा सुरेंद्र कुमार की सरेआम पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। वीडियो का अवलोकन कर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की कवायद की जा रही है। थानाध्यक्ष मो. सुजाउद्दीन ने बताया कि दोनों पक्ष में पूर्व से भी विवाद चल रहा है। प्राथमिकी भी दर्ज है। वीडियो वायरल मामले की जांच चल रही है। पीडि़त की तरफ से आवेदन मिला है। कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि आमगोला में सुरेंद्र कुमार की इलाके के ही कुछ दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान एक युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पुलिस छानबीन में पता लगा कि दोनों पक्ष में मारपीट की घटना हुई थी। एक पक्ष ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इस पूरी घटना की पुलिस छानबीन कर कार्रवाई करने में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें