Move to Jagran APP

Lockdown: मधुबनी में फिर पुलिस पर हमला, क्रिकेट खेलने से मना करने पर दिया घटना को अंजाम, जानिए

मधुबनी के अंधराठाढ़ी के गंधराइन का मामला दो थाने की पुलिस के पहुंचने पर मामला नियंत्रित। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों को किया जा रहा चिह्नित होगी कार्रवाई।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 06:19 PM (IST)
Lockdown: मधुबनी में फिर पुलिस पर हमला, क्रिकेट खेलने से मना करने पर दिया घटना को अंजाम, जानिए

मधुबनी, जेएनएन। अंधराठाढ़ी पुलिस पर गीदरगंज में हुए हमले की बात अभी ठंडी भी नही हुई थी कि बुधवार को एक और हमले की घटना हो गई। इस बार हमले की शिकार रुद्रपुर पुलिस हुई है। गंधराइन गांव के पास धांगर टोले में क्रिकेट खेल रहे कुछ लड़कों को मना करने गई पुलिस टीम पर दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुषों ने घेरकर पर हमला कर दिया। इसमें कुछ जवानों के चोटिल हाेने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर पुलिस को सूचना मिली कि गंधराइन धांगर टोले के पास कुछ युवक लॉकडाउन का उल्लंघन कर क्रिकेट खेल रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी से घर जाने को कहा। इसे लेकर पुलिस और क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो लड़को के साथ गांववालों ने हमला बोल दिया। इसमें कुछ सिपाही को चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विष्णुदेव सिंह, बीडीओ राजेश्वर राम, रुद्रपुर थानाध्यक्ष गया सिंह, अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

 इस बारे में थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया कि बड़ी घटना नहीं हुई। कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस ने वहां पहुंचकर लॉकडाउन के उल्लंघन करने से मना किया तो बहस हो गई। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो सभी भाग गए। थानाध्यक्ष ने किसी जवान के चोटिल होने से इन्कार किया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.