Move to Jagran APP

पश्‍चिम चंपारण में हत्यारोपित पिता-पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी। शव पहुंचते ही मचा कोहराम स्वजनों के नहीं रुक रहे आंसू। उसकी बहन की शादी 26 नवंबर को होने वाली थी। घटना के पीछे के कारणों की पडताल कर रही पुलिस।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 02:15 PM (IST)
पश्‍चिम चंपारण में हत्यारोपित पिता-पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल
हत्याकांड के आरोपी पारस कुशवाहा से मृतक अभिषेक से दो माह पहले भी आपसी झड़प हुई थी।

पश्‍चिम चंपारण, जेएनएन। वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के पिपराकुट्टी गांव में हुई हत्या में आरोपी पिता- पुत्र को स्थानीय पुलिस ने जेल भेज दिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर मृतक अभिषेक के शव को देर शाम पोस्टमार्टम के पश्चात स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। शव पहुंचते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक अभिषेक भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी बहन की शादी 26 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन बहन की डोली में कांधा लगाने से पहले भाई की अर्थी उठ गई।

loksabha election banner

पहले भी दर्ज हुई थी प्राथमिकी

अभिषेक का प्रेम प्रसंग लगभग पांच वर्षों से चला आ रहा था। इसको लेकर लड़की के पिता रामायण कुशवाहा के द्वारा वाल्मीकि नगर थाने में पहले भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें अभिषेक जेल भी गया था। लेकिन जेल से आने के बाद भी अभिषेक प्रेम में पागल रहता था। लड़की के पिता का आरोप था कि वह जहां भी अपनी पुत्री की शादी की बात चलाता था। अभिषेक लड़के वाले के घर जाकर शादी काट दे रहा था।

दो माह पहले अभिषेक से हुई थी झड़प

हत्याकांड के आरोपी पारस कुशवाहा से मृतक अभिषेक से दो माह पहले भी आपसी झड़प हुई थी। जिसे लेकर पारस कुशवाहा ने स्वजनों के समक्ष कुछ अनहोनी की बातें कही थी। ऐसा आरोप परिवार वालों के द्वारा लगाया जा रहा है। जिसके चलते स्वजनों ने पारस कुशवाहा पर हत्या कराने का आरोप भी लगाया है।

आरोपित के घर पर पसरा सन्नाटा

उधर दूसरी ओर हत्या के आरोपी रामायण कुशवाहा के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। घर के सभी दरवाजे पर ताला लटका हुआ है और पालतू मवेशियों की देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है। हालांकि रामायण कुशवाहा का दूसरा भाई का भी घर पड़ोस में ही है। लेकिन वे लोग भी इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिए और उनके घर के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। फिलहाल मकान मालिक एवं हत्या के आरोपी रामायण कुशवाहा और उनका पुत्र कृष्ण कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.