Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व स्तर की पहचान छोड़ रहा : जायसवाल

मोतीपुर प्रखंड के पचरूखी में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश बनाने के साथ गांव भी बना रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 01:41 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:27 AM (IST)
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व स्तर की पहचान छोड़ रहा : जायसवाल
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व स्तर की पहचान छोड़ रहा : जायसवाल

मुजफ्फरपुर। मोतीपुर प्रखंड के पचरूखी में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश बनाने के साथ गांव भी बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश विश्व स्तर पर अपनी पहचान छोड़ रहा है। प्रधानमंत्री देश के विकास के प्रति संकल्पित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार मिटाने को लेकर दूरगामी कदम उठाए हैं। सटीक विदेश नीति के तहत कार्य करने से पाकिस्तान आज परेशान है। देश के विकास के प्रति भाजपा की सरकार कृत संकल्पित है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके पूर्व मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरूराज के भाजपा नेता डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, राजेश वर्मा, रविन्द्र कुमार सिंह, अर्जुन राम, मनोज कुमार वत्स, मोतीपुर नगर मंडल के अध्यक्ष यशवंत कुमार, संजीव शाही, विजय तिवारी, श्याम कुमार, मुखिया नरेश राय, शिवजी पासवान, उपेंद्र पासवान, मनोरंजन शाही, राजेश वर्मा उर्फ लाल साहेब, राज कुमार भक्त, पूर्व सरपंच विनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

कांटी: भाजपा के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ें, उन्हें सदस्यता दिलाएं। समाज के सभी वर्गो की भागीदारी मंडल और शक्ति केंद्र में सुनिश्चित हों। उक्त बातें रविवार को नवचयनित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सासद डॉ. संजय जायसवाल ने सदातपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, पुष्पमाला व चादी मुकुट से स्वागत किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कहा कि इन महान विभूतियों के सपने को साकार करने में कार्यकर्ता मजबूती जुट जाएं। 11 अक्टूबर से सागठनिक चुनाव कराए जाएंगे। दो बार के सक्रिय सदस्य ही मंडल व शक्ति केंद्र प्रभारी बनेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 11 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसूरत राय व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने किया। मौके पर विधायक केदार गुप्ता, विधायक बेबी देवी, अजय कुशवाहा, अरुण कुमार, राजेश वर्मा, आदर्श कुमार, केशव चौबे, नगर निगम वार्ड 2 की पार्षद गायत्री चौधरी, पूर्व जिप अध्यक्ष चंदा देवी आदि मौजूद थे। इधर, भाजपा नेता सह मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ छिन्नमस्तिका मंदिर पर उनका स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.