पंडित मदनमोहन मालवीय के विचारों को समाज में प्रसारित करने का संकल्प
भवानी नगर भगवानपुर और साहु मठ प्रांगण में जयंती समारोहों का आयोजन। डॉ. माणिकलाल पांडेय ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंडित मदनमोहन मालवीय ने काशी विश्वविद्यालय की स्थापना की। वे युगपुरुष एवं ऐतिहासिक पुरुष थे। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
मुजफ्फरपुर,जासं। पंडित मदनमोहन मालवीय की 160वीं जयंती विभिन्न शैक्षणिक स्थानों में धूमधाम से मनाई गई। भगवानपुर स्थित भवानी नगर एलेन वल्र्ड स्कूल के प्रांगण में महामना मदनमोहन मालीय सेवा संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ. माणिकलाल पांडेय ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि, पंडित मदनमोहन मालवीय ने काशी विश्वविद्यालय की स्थापना की। वे युगपुरुष एवं ऐतिहासिक पुरुष थे। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। सभी वक्ताओं ने दोनों माहापुरुषों के विचार समाज में प्रसारित करने का संकल्प लिया।
समारोह का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष, साहित्यकार एवं भाजपा नेता विष्णुकांत झा न किया। मंगलाचरण राधेश्याम द्विवेदी ने किया। स्वागत भाषण एवं संचालन महामंत्री अधिवक्ता प्रमोद कुमार शुक्ला ने किया। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंदा देवी, बीएसएनएल के पूर्व महाप्रबंधक बीके चौधरी आदि ने इस अवसर पर संबोधित किया। अन्य वक्ताओं में सूर्य मणि मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश कुमार उर्फ अप्पू पांडेय, पंडित प्रभात मिश्र, प्राचार्य संजीव कुमार, चंद्रकांत द्विवेदी, अंजनी कुमार पाठक, दीनानाथ झा, शंभू मिश्रा, राजीव कुमार सहित अन्य शामिल थे।
इधर साहु पोखर मठ पर ब्रह्मण महासभा की ओर से पंडित मदनमोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता राष्ट्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित परशुराम झा ने इन दोनों विभूतियों के पदचिंहों पर चलने का आह्वान किया। विष्णुकांत झा, मुरारी तिवारी, रंजना झा, महंत पवन दास, मुकुल झा, अरविंद दुबे, किरण तिवारी, सुनील चौधरी, सुमन झा आदि ने संबोधित किया। समारोह का समापन के दौरान धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पप्पू मिश्रा ने किया।
पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर समारोह
मुजफ्फरपुर : बढ़ई विश्वकर्मा संघ के बैनर तले दीघरा चौक स्थित बाबा विश्वकर्मा बॉडी बिल्डर्स परिसर में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता संघ के जिलायक्ष दिनेश शर्मा ने की। बढ़ई विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि जैल सिंह ने देश और समाज के अतुलनीय काम किया। आजादी के 73 वर्ष बाद भी बढ़ई विश्वकर्मा समाज को विधानसभा, लोकसभा में किसी भी राजनीतिक पार्टी ने प्रतिनिधित्व का मौका नहीं दिया। विश्वकर्मा समाज आज भी राष्ट्रीय मुख्यधारा से वंचित है। मौके पर महासचिव महेश शर्मा, प्रवक्ता डॉ.राज किशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, पवन, रंजीत कुमार शर्मा, रविंदर शर्मा, प्रभात कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।