मधुबनी में पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग, किया सड़क जाम, काफी मशक्कत बाद स्थिति सामान्य
मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता गांव की घटना। इमामबाड़ा जा रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां। आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम मशक्कत के बाद स्थिति हुई सामान्य ।
मधुबनी, जेएनएन। रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता गांव में इमामबाड़ा जा रहे लोगों पर पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया। इससे लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हुई।
ग्र्रामीणों के मुताबिक, गांव के कुछ लोग शनिवार रात इमामबाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान नगर थाना पुलिस पहुंची और अकारण डंडे बरसाने लगी। हल्ला होने पर लोग जुटने लगे तो पुलिस निकल गई। इस दौरान हवाई फायङ्क्षरग की भी सूचना है। लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस कार्रवाई के विरोध में लोगों ने रविवार सुबह रहिका-मधुबनी मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना पर रहिका बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव, सीओ रामप्रवेश प्रसाद, थानाध्यक्ष राहुल कुमार वार्ता करने पहुंचे। काफी देर तक वार्ता चली। बाद में जिला पंचायती राज पदाधिकारी की पहल पर लोगों के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वरीय पदाधिकारियों से वार्ता के लिए मधुबनी लाया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णकांत झा गुड्डू, योगेश कुमार आदि लोगों को समझाने में जुटे रहे। शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील की गई।