Bihar Chunav 2020: दरभंगा में संजीदा रहे शहर के लोग, ग्रामीण इलाकों में ज्यादा दबा नोटा
Bihar Chunav 2020 चुनवा नतीजों ने किया साफ लोगों में रही विकास की भूख एक बड़ी आबादी ने किया प्रत्याशियों को नापसंद। जिले के 10 विधानसभा सीटों में सबसे कम दरभंगा शहर में हुआ नोटा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बेनीपुर में 4620 लोगों ने दबाया नोटा का बटन।
दरभंगा, प्रिंस कुमार। लोकतंत्र में जनता का मन और मिजाज बहुत जल्दबाजी में ना किसी के साथ होता है, नहीं किसी से किनारे लगता है। कुछ ऐसा ही इशारा है दरभंगा जिले की आवाम का। जिले की दस में से नौ सीटों पर एनडीए की जीत हुई। राजद को एक मात्र सीट से संतोष करना पड़ा। लोगों के बीच विकास की बाते हैं। और विकास की सड़क पर दौडऩे के सुनहरे सपने भी। इन सबके बीच जिले की एक आबादी ऐसी भी है, जिसने करीब-करीब सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को नापसंद किया है। पसंद और ना पसंद के आंकड़ों की बात करें तो सबसे कम नोटा का बटन दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में दबा है। जबकि ग्रामीण इलाकों में इसकी संख्या ज्यादा है। इसकी वजह जनता की जुबान पर है।
लोगों में अब भी विकास की भूख कायम है। और उपेक्षा का दर्द भी दिलों में गहरे दफन है। उपेक्षा की कोख से उपजी नाराजगी ने लोगों को नोटा का बटन दबाने पर मजबूर किया। इस बार चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि आधी आबादी ने अपने अधिकारों का उपयोग बहुत बेहतर तरीके से चुपचाप किया। और अपना वोट विकास के नाम किया। राजनीति के जानकार बताते हैं, नोटा का बटन यूं ही नहीं दबता। इसके पीछे गंभीर वजह होती है। आकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं। इस बार के चुनाव में दरभंगा शहर में सबसे कम 770 वोटरों ने नोटा पर बटन दवाया। वहीं सबसे अधिक बेनीपुर विधानसभा में 4620 वोटरों ने बटन दबाया।
दस विधानसभा क्षेत्रों में नोटा के आंकड़े
* दरभंगा शहरी - 667
* दरभंगा ग्रामीण - 3937
* बहादुरपुर- 3265
* हायाघाट- 3535
* केवटी- 2967
* कुशेश्वरसाथन- 3142
* अलीनगर- 2940
* गौड़ाबौराम- 770
* बेनीपुर- 4620
* जाले 3573