Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: शिवहर के लोग बोले- जिले के विकास को चाहिए ट्रेन की रफ्तार, सड़क और पुल की भी दरकार

Bihar Sheohar Assembly Election 2020 चुनावी चौपाल में लोगों ने रखी अपनी बात। कहा- सड़क और पुल के अभाव में परेशानी बरकरार। दशकों से लोग कर रहेे रेलमार्ग बनने का इंतजार। एक दशक में शिवहर में हुए विकास कार्यों को भी लोगों ने सराहा।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 02:08 PM (IST)
Bihar Election 2020: शिवहर के लोग बोले- जिले के विकास को चाहिए ट्रेन की रफ्तार, सड़क और पुल की भी दरकार
शिवहर में लागि चुनावी चौपाल में अपनी बात रखते लोग

शिवहर [नीरज]। बेशक, शिवहर का विकास हुआ है। सदर अस्पताल बना है। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, महिला आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिग्री कॉलेज की स्थापना हुई है। बिजली की स्थिति में सुधार आया है। पिपराही घाट पर बना आरसीसी पुल जिलेवासियों के लिए लाइफलाइन साबित हुआ है। बावजूद इसके सूबे के सबसे छोटे जिले में शुमार शिवहर के विकास को अभी और अधिक रफ्तार की दरकार है। शिवहर में ट्रेनों का चलते देखना अब भी सपना बना हुआ है। एनएच 104 का निर्माण अब तक अधूरा है। बेलवाघाट और अदौरी खोरीपाकर में पुल का अभाव है। पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर से जोडऩे वाली स्टेट हाईवे बदहाल है। उद्योग जैसा कोई चीज यहां नही है। रोजगार के अभाव में लोग पलायन कर रहे है। बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान नहीं होने से लोगों में मायूसी है। 

loksabha election banner

 यही वजह है कि शिवहर के विकास के रफ्तार के लिए लोग रेलमार्ग, सड़क और पुल निर्माण की मांग कर रहे है।  शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की वकालत कर रहे है। साथ ही बाढ़ की समस्या का स्थाई निदान मांग रहे है। शिवहर शहर स्थित जीरोमाइल चौक के पास स्थित मार्केट कॉम्पलेक्स में आयोजित चुनावी चौपाल मेें लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। केंद्र व राज्य सरकार की कमियां गिनाई तो बेहतर कार्य के लिए सराहना भी की। खासकर लॉकडाउन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग के लिए लोगों ने आभार जताया।

लंबे समय से कर रहे रेलमार्ग बनने का  इंतजार 

 शिवहर निवासी वासुदेव प्रसाद ने कहा कि शिवहर को अभी और विकास की दरकार है। कहा कि सड़क और पुल के अलावा रेलमार्ग का निर्माण जरूरी है। वह लंबे समय से रेलमार्ग बनने  का  इंतजार कर रहे है। तत्कालीन सांसद रघुनाथ झा की पहल पर  तत्कालीन रेलमंत्री  लालू प्रसाद  ने  सर्वे कार्य का  शिलान्यास किया था। लेकिन अबतक  निर्माण की दिशा  में कोई पहल नहीं  हो सकी है। कहा कि लॉकडाउन में अनाज देकर केंद्र और राज्य सरकार ने गरीबों की मदद की। 

शिवहर -सीतामढ़ी एनएच का निर्माण आधा अधूरा

 व्यवसायी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी इलाके के विकास केे लिए परिवहन  सेवाओं  की अहम भूमिका होती है। शिवहर -सीतामढ़ी एनएच का निर्माण आधा अधूरा है। शिवहर को पड़ोसी जिलों से जोडऩे वाली सड़क की भी हालत खराब है। यह इलाका रेलमार्ग से अनजान है। ऐसे में विकास को रफ्तार देने के लिए सड़क और पुल के अलावा रेलमार्ग का निर्माण जरूरी है।

 टीमन पटेल ने कहा कि शिवहर समेत पूरे बिहार में विकास कार्य जारी है। हाईवे समेत सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। रेललाईन निर्माण का मामला मंत्रालय में फंसा है। शीघ्र ही शिवहर में रेललाईन का निर्माण होगा और यहां के लोग भी ट्रेन का सफर करेंगे। कहा कि सड़क और पुलों का भी निर्माण चल रहा है। धीरे-धीरे शिवहर की तस्वीर बदली है और आगे भी बदलेगी।

किसानों को नहीं मिल रहा बाजार 

 बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रमुख सड़क हो या ग्रामीण सड़क। सबकी हालत खराब है। इलाके के लोग जर्जर सड़क पर सफर करने को मजबूर है। इसके चलते हादसे बढ़ रहे है। बाढ़ की समस्या का अबतक स्थाई समाधान नहीं निकाला जा सका है। बेलवाघाट और अदौरी घाट पुल का निर्माण लंबित है। रेलमार्ग के अभाव में किसानों को बाजार नहीं मिल रहा है। इसके चलते उपज का वाजिब कीमत नहीं मिल पा रहा है।

 सुरेंद्र प्रसाद व संतोष कुमार ने कहा कि शिवहर की तरक्की के लिए रेलमार्ग का निर्माण जरूरी है। सड़क बनेगी तभी शिवहर का विकास होगा। शिवहर में सड़क और पुल का निर्माण जरूरी है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की जरूरत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.