Move to Jagran APP

Independence Day 2019: उत्‍तर बिहार में लोगों ने मनाया आज़ादी का जश्न, जिलों में लहराया तिरंगा

उत्‍तर बिहार के अलग- अलग जिलों में झंडोत्‍तोलन किया गया। तमाम जिलों में लोग आजादी के जश्‍न में डूब गए हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 11:58 AM (IST)
Independence Day 2019: उत्‍तर बिहार में लोगों ने मनाया आज़ादी का जश्न, जिलों में लहराया तिरंगा
Independence Day 2019: उत्‍तर बिहार में लोगों ने मनाया आज़ादी का जश्न, जिलों में लहराया तिरंगा

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। आजादी की 73वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को लोगों ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। सुबह से ही प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों के देशभक्ति नारे से शहर गूंजने लगा। उत्‍तर बिहार के अलग- अलग जिलों में झंडोत्‍तोलन किया गया। तमाम जिलों में लोग आजादी के जश्‍न में डूब गए हैं। खासकर स्‍कूली बच्‍चों में उत्‍साह देखते ही बन रहा है। 

loksabha election banner

दरभंगा:

दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में सूबे के योजना एवं विकास सह जिले के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने झंडोत्तोलन किया। मंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है विधि-व्यवस्था का संधारण एवं कानून का राज स्थापित करना। राज्य के सभी नागरिक बिना भय के अमन-चैन से रहें एवं साम्प्रदायिक सौहार्द, भाई-चारा बनाये रखें, समाज के सभी वर्गों को न्याय एवं उनका हक मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दरभंगा पुलिस-प्रशासन द्वारा आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके फलस्वरूप कानून एवं विधि-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हो रहे हैं। आईजी पंकज दराद, आयुक्त मयंक बरबड़े, डीएम डॉ त्यागराजन एसएम, एसएसपी बाबूराम, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, सदर एसडीओ राकेश कुमार ने अपने अपने कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया।

नगर निगम में मेयर वैजयंती खेड़िया ने झंडा फहराया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा ने तिरंगा लहराया। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों, प्रतिष्ठानों एवं भवनों पर लोगों ने झंडा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। चारों तरफ देश भक्ति गीतों के बीच लोगों ने आजादी के लिए जान की कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहर से लेकर गांव तक तिरंगा झंडा आन-बान-शान के साथ फहराया गया।

पूर्वी चंपारण:

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर सख्त सुरक्षा व्यमवस्थाव तैनात रही। रक्सौल भारत- नेपाल मैत्री पुल पर सीमा शुल्क कार्यालय के समीप सहायक आयुक्त ने नेपाल से आये अथितियों का स्वा गत किया। रक्सौल अनुमंडल पुलिस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज को डीएसपी सजंय कुमार झा ने सलामी दी। मुख्य पथ पर स्वतंत्रता दिवस परेड का आयोजन किया गया जिसमें कस्टम अधिकारी शामिल रहे।

मोतिहारी गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और समारोह को संबोधित किया। समारोह में परेड के लिए जवान तैयार रहे। वहीं, समारोह में ज़िलाधिकारी रमण कुमार व पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, नप की मुख्य पार्षद अंजू देवी व अन्य मौजूद रहे।

सीतामढ़ी:

 जिले में धूमधाम से जश्न ए आजादी मनी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थान, सामाजिक और राजनीतिक कार्यालयों में ध्वजारोहण कर कृतज्ञ राष्ट्र को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य समारोह डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री सह नगर विकास और आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले लोगों को मंत्री ने सम्मानित किया।  मंत्री ने कहा सीतामढ़ी जिला ही नहीं पूरा प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। कहा कि सीतामढ़ी जिले में लगातार विकास की इबादत लिखी जा रही है। उन्होंने बाढ़ की स्थिति और पीड़ितों को उपलब्ध राहत की चर्चा की। साथ ही लोगों से इलाके के विकास में सहयोग की अपील की। मौके पर सांसद सुनील कुमार पिंटू, जदयू जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान, डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह, एसपी अनिल कुमार, एएसपी विजय शंकर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

मधुबनी:

जिले में पुलिस केंद्र में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने संबोधित किया। इस अवसर पर परेड का आयोजन किया गया।

पश्चिम चंपारण:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक महाराजा स्टेडियम में पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे, एसपी जयंतकांत व अन्य ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर परेड का आयोजन किया गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.