गुरुद्वारे पर हमले से सामने आया पाक का असली चेहरा, भाजपा ने इमरान खान का पुतला जलाया Muzaffarpur News
जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान बेवजह भारत के आतंरिक मामलों में दखल दे रहे हैं उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सोशल मीडिया पर भारत के संबंध में भ्रामक वीडियो जारी करने तथा गुरुद्वारे पर हमले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। सांसद अजय निषाद ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है।
ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले से पाक का असली चेहरा दुनिया के सामने आया है। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान बेवजह भारत के आतंरिक मामलों में दखल दे रहे हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। मौके पर रवींद्र प्रसाद सिंह,मुकेश चंद्रवंशी, अरविन्द सिंह, मनोज तिवारी, अशोक झा, हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ कुमार, प्रभात कुमार आदि शामिल रहे।
पाकिस्तानी पीएम का फूंका पुतला
कांटी प्रखंड क्षेत्र के पुराना चौक पर शनिवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुई हिंसा के विरोध पुतला दहन किया गया। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार तथा भारतीय सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी के कारण आक्रोश प्रदर्शन किया। इसके लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी फौज को जिम्मेवार माना जा रहा है।
पुतला दहन में अरविंद कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, राजकुमार साह, रामनाथ गुप्ता, मिथिलेश राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। बोचहां प्रखंड के रामकृष्ण धाम के समीप व बोरबारा गांव में सांसद अजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व बिधायक रामसूरत राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा सिंह आदि का फूल माला व शॉल देकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद पाकिस्तान के गुरुद्वारे में तोडफ़ोड़ व मारपीट के खिलाफ पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का पुतला बोरबारा में फूंका गया।
मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, जिला मंत्री आदर्श कुमार, नीरज नयन, पंकज सिंह, ब्रज बिहारी पासवान, राजीव कुमार,राजेश कुमार,सुरेश जयसवाल,अनिल यादव,बसंत कुमार कुशवाहा,मिथिलेश कुमार,संजीव बिहारी,बसंतलाल सहनी,सत्य नारायण चौधरी,हरिश्चंद्र मिश्रा,शंभू सिंह कन्हैया सिंह गुड्डू कुमार संतोष कुमार,जितेंद्र कुमार,साहेब कुमार साह,राजीव कुमार,सुभाष शर्मा,मुन्ना चौधरी,रवि कुमार आदि सहित दर्जनो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।