Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में विभिन्‍न पैक्सों की ओर से धान की खरीदारी शुरू

अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ टुनी सिंह ने बताया कि पैक्स के रहते किसानो को धान बेचने में कठिनाई होती थी। जिसको लेकर सरकारी क्रय केन्द्र को संचालित करना आवश्यक था। अब बिचौलियों के जाल से बचना सरल हो जाएगा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 10:08 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 10:08 AM (IST)
पूर्वी चंपारण में विभिन्‍न पैक्सों की ओर से धान की खरीदारी शुरू
किसानों की धान खरीदारी जल्‍द दही आनलाइन प्रारम्भ कर दिया जाएगा। फोटो : जागरण

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले में विलंब से ही सही पैक्सों की ओर से धान की खरीदारी प्रारंभ हो गई है। पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी सिसवा पैक्स ने धान खरीदारी का शुभारंभ किया है। इस दौरान बीसीओ अभय कुमार व पश्चिमी सिसवा पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ टुनी सिंह ने संयुक्त रूप से धान खरीदारी का शुभारंभ किया। अध्यक्ष सिंह ने बताया कि सबसे पहले पैक्स के किसान मुनी चन्द्र तिवारी व किसान राकेश सिंह ने अपने धान को पैक्स मे देकर इसका शुभारंभ किया। प्रखंड सहकारीता पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि 2020-21 के अन्तर्गत सरकारी सतर पर पैक्स के माध्यम से धान खरीदारी से किसानो के बेहतर लाभ मिलेगा। अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ टुनी सिंह ने बताया कि पैक्स के रहते किसानो को धान खरीदारी में कठिनाई होती थी जिसको लेकर सरकारी क्रय केन्द्र को संचालित करना आवश्यक था ।

loksabha election banner

बीसीओ अभय कुमार ने बताया कि किसानों की धान खरीदारी  जल्‍द दही आनलाइन प्रारम्भ कर दिया जायेगा ।कुमार ने बताया कि किसानो का रजिस्ट्रेशन करा क्रय केन्द्र पर धान खरीदारी शुरू कर दी जायेगी ।इसको लेकर पहाड़पुर प्रखंड मे कुल एक दर्जन पैक्स को धान खरीदारी हेतू चयन किया गया है ।बताते चले की पश्चिम सिसवा पैक्स मे धान खरीदारी को लेकर किसानो के मुरझाये चेहरे पर आशा की किरण जगी है व पैक्स अध्यक्ष सिंह को इस कार्य के लिए धन्यबाद दिया है । 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.