Move to Jagran APP

मधुबनी में धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य का महज 14.33 फीसद उपलब्धि

Madhubani News लक्ष्य 1.05 लाख एमटी के विरुद्ध अब तक महज 15 हजार एमटी धान की अधिप्राप्ति। धान अधिप्राप्ति कार्य में संलग्न है जिले की 269 पैक्स एवं छह व्यापार मंडल। जिले में धान अधिप्राप्ति की रफ्तार सुस्त होने से लक्ष्य को प्राप्त करना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 04:10 PM (IST)
मधुबनी में धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य का महज 14.33 फीसद उपलब्धि
मधुबनी में धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य का महज 14.33 फीसद उपलब्धि

मधुबनी, जागरण संवाददाता। खरीफ विपणन मौमस 2020-21 के अंतर्गत राज्य सरकार ने मधुबनी जिले को 1.05 लाख मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य सौंपा है। लेकिन, इस लक्ष्य से जिला अभी कोसों दूर है। जिले में अब तक उक्त लक्ष्य के विरुद्ध महज 15 हजार 49.485 मीट्रिक टन धान की ही अधिप्राप्ति की जा सकी है। यानी की लक्ष्य के विरुद्ध अब तक महज 14.33 प्रतिशत उपलब्धि ही प्राप्त हुई है। जिले के विभिन्न पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के धान अधिप्राप्ति की रफ्तार सुस्त होने से लक्ष्य को प्राप्त करना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। 

loksabha election banner

 269 पैक्स व छह व्यापार मंडल कर रहे धान अधिप्राप्ति 

जिले में पैक्सों की संख्या 399 एवं व्यापार मंडलों की संख्या 21 है। लेकिन, धान अधिप्राप्ति कार्य में जिले का 269 पैक्स एवं छह व्यापार मंडल ही संलग्न है। धान बेचने के लिए अब तक आठ हजार 845 किसानों ने निबंधन कराया है। जिसमें पांच हजार 171 रैयत किसान एवं तीन हजार 674 गैर रैयत किसान शामिल हैं। पैक्सों के लिए आठ हजार 561 किसानों ने एवं व्यापार मंडलों के लिए 284 किसानों ने निबंधन कराया है। निबंधित किसानों में से आठ हजार 209 किसानों का सत्यापन भी कर लिया गया है। सत्यापन के दौरान 17 किसानों के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया है। जबकि, 472 आवेदन अभी लंबित रखे गए हैं। 

अब तक 17 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान 

धान अधिप्राप्ति के एवज में किसानों को अब तक 17 करोड़ 18 लाख 18 हजार 864 रुपये भुगतान किया जा चुका है। धान अधिप्राप्ति कार्य से अब तक जिले के दो हजार 596 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। हालांकि, पैक्सों एवं व्यापार मंडलों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य में अपेक्षित गति नहीं लाए जाने के कारण धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। 

प्रखंडवार धान अधिप्राप्ति की स्थिति 

प्रखंड पैक्स  व्यापार मंडल किसान धान अधिप्राप्ति

अंधराठाढ़ी 13 1                   165    802.2 एमटी

बाबूबरही 7 1           92   590.6 एमटी

बासोपट््टी 74 0        173    1007.5 एमटी

बेनीपट््टी 29 1       191   1011.1 एमटी

बिस्फी 18 0       156    740.1 एमटी

घोघरडीहा 6 0                50    364.1 एमटी

हरलाखी 15 1            208   848.1 एमटी

जयनगर 13 0               135     735.4 एमटी

झंझारपुर 8 0         90    545.4 एमटी

कलुआही 11 1              98 719.2 एमटी

खजौली 11 0        113      790.6 एमटी

लदनियां 13 0           135 605.2 एमटी

लखनौर 10 1   113 742.6 एमटी

खुटौना 10 0     72 467.7 एमटी

लौकही 12 0   153 955.7 एमटी

मधेपुर 10 0   104 612.8 एमटी

मधुबनी 9 0   101 581.94 एमटी

मधवापुर 12 0     97 591.8 एमटी

पंडौल 18 0   182 1183.0 एमटी

फुलपरास 13 0     74 508.9 एमटी

राजनगर 17 0     94 650.0 एमटी

कुल 269 6                2596 15054.5 एमटी 

 जिला सहकारिता पदाधिकारी अमजद हयात ने कहा कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों समेत सभी संबंधितों को धान अधिप्राप्ति की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है, ताकि तय समय-सीमा में लक्ष्य को पूरा किया जा सके। दो-तीन दिनों में धान अधिप्राप्ति की गति में और गति आएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.