Move to Jagran APP

मतगणना के दौरान बारिश के बाद भी जमे रहे समर्थक

मुजफ्फरपुर पैक्स चुनाव की मतगणना के दौरान बारिश के बावजूद समर्थकों का जमावड़ा गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर लगा रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 01:59 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 01:59 AM (IST)
मतगणना के दौरान बारिश के बाद भी जमे रहे समर्थक
मतगणना के दौरान बारिश के बाद भी जमे रहे समर्थक

मुजफ्फरपुर : पैक्स चुनाव की मतगणना के दौरान बारिश के बावजूद समर्थकों का जमावड़ा गायघाट प्रखंड मुख्यालय मैदान में जमा रहा। प्रखंड के 23 में से 20 पैक्स का चुनाव हुआ था। 10 की मतगणना गुरुवार व 10 की मतगणना शुक्रवार को हुई। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार ने निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार समेत सभी नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को प्रमाण पत्र दिया। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार लोमा से अशोक कुमार सिंह ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को पराजित किया। बेरूआ से निवर्तमान अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह ने शिवकिशोर राय को शिकस्त दी। मैठी से घनश्याम सिंह ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पुनीता देवी को हराया। लक्ष्मणनगर से उमाशकर राय ने गौरीशकर मिश्र को पराजित किया। बोआरीडीह से निवर्तमान अध्यक्ष मनीष कुमार ने मुकेश कुमार सिंह, लदौर से निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने जितेंद्र कुमार झा, शिवदाहा से संजीव कुमार सिंह ने विनोद कुमार सिंह को हराया। मोहम्मदपुर सुरा से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार ने सुनील कुमार, बलौर निधि से जगदीश साह ने कृष्ण कुमार यादव, सुस्ता से निवर्तमान अध्यक्ष पन्नीलाल राय ने मनोज कुमार को करारी शिकस्त दी।

loksabha election banner

अधिकतर निवर्तमान अध्यक्षों ने बचा ली अपनी कुर्सी

गायघाट : प्रखंड के सभी पैक्स के मतगणना परिणाम आने के बाद 75 फ़ीसदी से अधिक निवर्तमान अध्यक्ष अपनी सीट बचाने मे सफल रहे। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर काबिज होने वाले बखरी पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार इस बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं प्रखंड में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले बेरूआ के पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह दोबारा निर्वाचित हुए। ये आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष भी हैं। नए चेहरे मैठी, लोमा, केवटसा, बलौर निधि व लक्ष्मणनगर पैक्स में ही परिवर्तन कर सके जबकि शेष पैक्स अध्यक्ष पुन: निर्वाचित हुए। बाघाखाल व रामनगर में पैक्स चुनाव नहीं हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.