Move to Jagran APP

संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला जुलूस, नए कृषि कानून का किया विरोध

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 01:36 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 01:36 AM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला जुलूस, नए कृषि कानून का किया विरोध
संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला जुलूस, नए कृषि कानून का किया विरोध

मुजफ्फरपुर :: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने 'खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ' दिवस मनाया। मौके पर खुदीराम बोस स्मारक स्थल से जुलूस निकाला गया। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी प्रणव कुमार को मांग पत्र दिया जिसमें कृषि कानून वापस लेने, बिजली बिल 2020 रद करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाने, लेबर कोड को रद करने की मांग की गई।

loksabha election banner

प्रदर्शन में रहे शामिल

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के काशीनाथ साहनी, किसान सभा के सचिव चंदेश्वर प्रसाद चौधरी, बिहार राज्य किसान सभा के मदन प्रसाद, नागरिक समाज के शाहिद कमाल, एआइकेएमकेएस के उदय चौधरी, जय किसान आंदोलन के मुकेश ठाकुर, एआइयूटीयूसी के मो. इदरीश, एआइकेकेएमएस के अर्जुन कुमार, प्रेम कुमार राम, उदय झा, संजीत मांझी, किसान सभा के महेश चौधरी, उदय ठाकुर, शंभूशरण ठाकुर, मो. युनूस, रंजन महतो, कामेश्वर महतो, तपन कुमार डे, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के मो. इलियास, मो. इस्माइल, राजेश कुमार, चंदन कुमार, एआइकेएमकेस के राजकुमार कुशवाहा, अरविद कुमार, ओमप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।

आपातकाल विरोधी दिवस पर भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन

भाकपा-माले ने आपातकाल विरोधी दिवस पर शहर से गांव तक लोकतंत्र-संविधान व देश बचाओ प्रदर्शन किया। शहर में हरिसभा चौक स्थित पार्टी कार्यालय व अन्य मुहल्लों में झंडा-बैनर व पोस्टर के साथ कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कार्यकर्ता लोकतंत्र व संविधान पर हमला बंद करो, आंदोलनकारियों पर देशद्रोह का मुकदमा व गिरफ्तारी बंद करो, किसान व मजदूर विरोधी कानूनों को वापस लो का नारा लगा रहे थे। मौके पर जिला सचिव कृष्णमोहन, नगर सचिव सूरज कुमार सिंह, प्रो. अरविन्द कुमार डे, इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष व माले नेता आफताब आलम, रेयाज खान, ऐपवा जिला अध्यक्ष शारदा देवी, निर्मला सिंह, ऐक्टू नेता प्रणव कुमार, छात्र-नौजवान अकबर आजम, दीपक कुमार, मो.एजाज, आबिद हुसैन, शफीकुर रहमान, मो.नौशाद, राजू सहनी ,पार्टी कार्यालय सचिव संतलाल पासवान आदि शामिल रहे। इधर, मुशहरी के मनिका में भाकपा-माले व किसान महासभा ने आपातकाल विरोधी दिवस पर लोकतंत्र-संविधान व देश बचाओ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में परशुराम पाठक, उमेश भारती, नरेश राय, नरेश चौधरी, मो. मयुद्दीन, रामचन्द्र पासवान, कालीकात झा, जगलाल महतो, मो. युनूस, शोभित राम, रामबाबू साह, लालू दास, मौलाना शफी अहमद आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.