East Champaran News: भारत-नेपाल सीमा पर 11 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार
East Champaran News भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप के जवानों ने नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 11 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार दो तस्कर गांजा की खेप लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल से गांजा की खेप के साथ भारतीय परिक्षेत्र मे प्रवेश कर रहे एक नेपाली तस्कर को घोड़ासहन थाना क्षेत्र के अठमोहान स्थित एसएसबी कैंप के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। कैंप प्रभारी सह इंस्पेक्टर ओंमकार सिह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सिमरौनगढ थाना अन्तर्गत ढाठ ग्राम निवासी 19 वर्षीय रमेश मुखिया के रूप में की गई है। वहीं उसके पास से 11 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार दो तस्कर गांजा की खेप लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। तभी जवानों ने एक तस्कर को गांजे की खेप के साथ धर दबोचा, जबकि दूसरा भाग निकलने मे सफल रहा। बताया गया कि मामले में समुचित कार्रवाई को लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है |
फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
रक्सौल के आदपुर प्रखंड क्षेत्र के कचुरबारी गांव स्थित पोखर पर चल रहे जुआ के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। लेकिन छापेमारी की भनक मिलते ही जुआ खेल रहे लोग भाग निकलें। इस संबंध में डीएसपी सागर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर हरपुर एवं आदापुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई।
पुलिस हर हाल में जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार करेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा , बॉर्डर की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्षों को चिंहित स्थलों पर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर आदापुर, नकरदेई, हरपुर, महुअवा, छौड़ादानो पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से असमाजिक लोगों में हड़कंप है। बता दे कि दो दिन पूर्व गुप्त सूचना के आधर पर पुलिस ने छापेमारी किया था। इस दौरण अंधेरे का लाभ लेकर जुआड़ी समूह नेपाल सीमा की ओर भाग निकला था। जिससे चिंहित कर पुलिस गिरफ्तार करने में जुटी है।