Muzaffarpur flood News : जिले के एक लाख नौ हजार 970.38 हेक्टेयर में लगी फसल बाढ़ से हुई बर्बाद
Muzaffarpur flood News अरबों रुपये का नुकसान। जिले की 1 लाख 76 हजार 29.22 हेक्टेयर में लगी फसलें बाढ़ से प्रभावित। जिला कृषि पदाधिकारी ने विभाग को भेजी रिपोर्ट।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur flood News : जिले में बाढ़ से 109970.38 हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गई है। इसके चलते किसानों को 1464746475.50 रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जबकि, बाढ़ से जिले की कुल 176829.22 हेक्टेयर में लगी फसलें प्रभावित हुई है। जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने फसल क्षति से संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय पटना व डीएम को सौंप दी है।
33 फीसद से अधिक नुकसान
रिपोर्ट के अनुसार सिंचित क्षेत्र की कुल 107007.15 व असिंचित क्षेत्र की 2963.23 समेत कुल 10970.38 हेक्टेयर में लगी फसल को 33 फीसद से अधिक नुकसान पहुंचा है। जबकि176829.22 हेक्टेयर में लगी फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। इनमें धान की 104313.67, मक्के की 10971,.95, सब्जी और फल की 7562.95 दलहन समेत अन्य की 3174.04 व बारहमासी फसल की 56 हेक्टेयर में लगी फसल शामिल है।
सबसे ज्यादा कुढ़नी में फसलों को नुकसान
बाढ़ के चलते सबसे ज्यादा कुढ़नी में फसलों को नुकसान हुआ है। कुढ़नी में 13882.43 हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान हुआ है। जबकि, सबसे कम नुकसान मड़वन में हुआ है। यहां 1880.5्र हेक्टेयर में लगी फसलें बाढ़ की भेंट चढ़ गई है। वहीं पारू में 8777.35 हेक्टेयर, कांटी में 6090, सरैया में 7693, बंदरा में 4329, मुरौल में 2912, मुशहरी में 5235, बोचहां में 7361, गायघाट में 6218, मोतीपुर में 3681.30, मीनापुर में 8599, साहेबगंज में 8379.30, औराई में 7955, कटरा में 8674.25 व सकरा में 8303.25 हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान हुआ है।