नेपाल में 18 किलो सोना के साथ एक गिरफ्तार
नेपाल स्थित कंचनपुर पुर्नबर्सा नगरपालिका के वार्ड नंबर दो में जमीन के अंदर से पुलिस ने 108 पीस बिस्कुट किया बरामद।
By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 07:57 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 07:57 PM (IST)
रक्सौल, जेएनएन। नेपाल के सीमावर्ती कंचनपुर पुर्नबर्सा नगरपालिका से 18 किलो सोना के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय राजस्व अनुसंधान ब्यूरो एसपी सुदीप गिरि ने दी। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारत से भारी मात्रा में सोना नेपाल पहुंचा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त नगरपालिका के वार्ड दो में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जमीन के अंदर छुपाकर रखे गये 108 पीस सोना का बिस्कुट बरामद किया गया। एसपी श्री गिरि ने बताया कि उक्त सोना को कैलाली और कंचनपुर पुलिस के सहयोग से बरामद किया गया है।
जिसकी शुद्धता की जांच की जा रही है। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम गुप्त रख सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है। उन्होंने संभावना जताया है कि बरामद सोना किसी अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह का है। जिसे वे नेपाल के रास्ते भारत भेजने वाले थे। जिनके मकसद को सुरक्षा एजेंसियों ने विफल कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें