यात्रीगण ध्यान दें, तीन को सवारी ट्रेन रद, विलंब से चलेगी बांद्रा एक्सप्रेस
फ्रेट कॉन्वाय के लिए कॉरिडोर के मद्देनजर झाझा-बरौनी-मुजफ्फरपुर रेलखंड व मुजफ्फरपुर -पनियहवा रेलखंड पर शनिवार को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। फ्रेट कॉन्वाय के लिए कॉरिडोर के मद्देनजर झाझा-बरौनी-मुजफ्फरपुर रेलखंड व मुजफ्फरपुर -पनियहवा रेलखंड पर शनिवार को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। तीन फरवरी को इससे 55072/55071 एवं 55073/55080 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी ट्रेन, 55042/55079 गोरखपुर-बेतिया-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 75257/75260 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर डेमू सवारी गाड़ी, 75237/75238 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी रद रहेगी।
दो फरवरी को सियालदह से खुलनेवाली 53131 सियालदह-मुजफ्फरपुर पैसेंजर का आंशिक समापन बरौनी में किया जाएगा। यही ट्रेन तीन फरवरी को 53132 मुजफ्फरपुर-सियालदह पैसेंजर बनकर सियालदह के लिए खुलेगी। शुक्रवार को यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी।
कहा कि तीन फरवरी को मुजफ्फरपुर से चलकर बांद्रा टर्मिनल जानेवाली 19040 अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन से 120 मिनट और मुजफ्फरपुर से चलकर नरकटियागंज जानेवाली 15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन से 60 मिनट बिलंब से चलेगी।