Move to Jagran APP

Muzaffarpur Flood News : अब गंडक नदी के तेवर होने तल्ख, पांच दिनों से जलस्तर में वृद्धि जारी, तटवर्ती लोग परेशान

Muzaffarpur Flood News डेंजर लेबल के करीब पहुंचा गंडक का जलस्तर महज नौ सेमी का फासला। जलस्तर में गिरावट के बावजूद बागमती और लखनदेई लाल निशान के पार।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 07:34 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 07:34 PM (IST)
Muzaffarpur Flood News : अब गंडक नदी के तेवर होने तल्ख, पांच दिनों से जलस्तर में वृद्धि जारी, तटवर्ती लोग परेशान
Muzaffarpur Flood News : अब गंडक नदी के तेवर होने तल्ख, पांच दिनों से जलस्तर में वृद्धि जारी, तटवर्ती लोग परेशान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur Flood News : बागमती और बूढ़ी गंडक के जलस्तर में जारी गिरावट के बीच अब गंडक नदी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। गंडक जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। पांच दिनों के भीतर रेवाघाट स्थित रेनगेज में इसके जलस्तर में 76 सेमी की वृद्धि हुई है। मंगलवार को गंडक का जलस्तर 0.9 सेमी वृद्धि के साथ 54.32 मीटर दर्ज किया गया। जो डेंजर लेबल से महज 0.9 सेमी कम है। 

prime article banner

बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर स्थिर

उधर, बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर स्थिर है। जबिक, बागमती और लखनदेई नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। बावजूद इसके दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंगलवार को कटौझा में बागमती का जलस्तर में 33 सेमी गिरावट के साथ 54.28 मीटर दर्ज किया गया। यहां अब भी बागमती नदी खतरे के निशान से 0.55 सेमी ऊपर बह रही है। जबकि, बेनीबाद में खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.61 सेमी ऊपर बह रही है। यहां का जलस्तर 49.31 मीटर दर्ज किया गया।

 गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 42.00 मीटर से 0.65 मीटर ऊपर 42.65 मीटर दर्ज किया गया है। सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 52.53 मीटर से 18 सेमी नीचे 52.35 मीटर दर्ज किया गया। मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान 48.25 मीटर से 1.35 मीटर ऊपर 49.60 मीटर और अहिरवलिया में खतरे के निशान 59.62 से 1.72 मीटर नीचे 58.24 मीटर दर्ज किया गया। कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी का जलस्तर 48.70 मीटर दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.