Move to Jagran APP

Samastipur LokSabha Bypoll : प्रचार का शोर थमा, मतदान 21 अक्टूबर को, किए गए पुख्ता इंतजाम

डीएम ने कहा- बूथों पर रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था निर्भीक होकर करेंगे मतदान। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 09:51 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 09:51 PM (IST)
Samastipur LokSabha Bypoll : प्रचार का शोर थमा, मतदान 21 अक्टूबर को, किए गए पुख्ता इंतजाम
Samastipur LokSabha Bypoll : प्रचार का शोर थमा, मतदान 21 अक्टूबर को, किए गए पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर, जेएनएन। समस्तीपुर लोकसभा ( सु.) उपचुनाव को लेकर जारी प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे थम गया। अंतिम दिन दिग्गजों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने पत्रकारों से कहा कि अब कोई भी प्रत्याशी या उनके समर्थक प्रचार-प्रसार, गोष्ठी, सभा या बैठक नहीं कर सकते। यदि पकड़े गए तो विधि सम्मत कार्रवाई होगी। 21 अक्टूबर की सुबह सात बजे से संध्या छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों पर भी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल एवं बीएमपी के साथ काफी संख्या में जिले को फोर्स उपलब्ध कराया गया है। 

loksabha election banner

आठ प्रत्याशी मैदान में 


यहां से लोजपा से प्रिंस राज, कांग्रेस से डॉ. अशोक कुमार, निर्दलीय सूरज कुमार दास, अनामिका, शशिभूषण दास, निर्दोष कुमार, रंजू देवी एवं विद्यानंद राम मैदान में है। समस्तीपुर लोस (सु.) में समस्तीपुर, कल्याणपुर ( सु.), वारिसनगर, रोसड़ा के अलावा दरभंगा जिले के हायाघाट और कुशेश्वरस्थान विस क्षेत्र आते हैं।

बूथों की ओर मतदान कर्मी रवाना 


मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री का वितरण शनिवार को किया गया। मतदान कर्मियों को एक थैला दिया गया, जिसमें सभी आवश्यक चुनाव सामग्री थी। ईवीएम एवं वीवीपैट पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के माध्यम से हर बूथों पर पहुंचाए जाएंगे। मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए  कंट्रोल रूम भी बनाए गए थे। मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद सभी कर्मी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.