Move to Jagran APP

दोपहर में सूरज ने खोली आंख, बादलों ने ओढ़ा दी रजाई

जिले में तीसरे दिन भी शीत लहर जारी रहा। सुबह में कुहासा का असर रहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM (IST)
दोपहर में सूरज ने खोली आंख, बादलों ने ओढ़ा दी रजाई
दोपहर में सूरज ने खोली आंख, बादलों ने ओढ़ा दी रजाई

मुजफ्फरपुर : जिले में तीसरे दिन भी शीत लहर जारी रहा। सुबह में कुहासा का असर रहा। आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर पछिया हवा चली। दोपहर बाद सूरज ने आंख खोली। फिर भी कनकनी बरकरार रही। धूप निकली, लेकिन चंद घंटे बाद ही बादलों के पीछे छिप गया। मानों जैसे बादलों ने उसे रजाई ओढ़ा दी हो। शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानें अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी ही दुकानें बंद हो गईं। लोग घरों में बंद हो गए। डा. राजेंद्र प्रसाद कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में अभी अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। इस बीच 23 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। नोडल पदाधिकारी मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक आसमान साफ तथा मौसम के शुष्क रहेगा। अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का प्रकोप बने रहने की संभावना है। उसके बाद हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते है। जिसके कारण 23 जनवरी के आसपास हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान अधिकतम 20 से 22 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले दो-तीन दिनों तक पछिया हवा चलने के कारण ठंढ़ में वृद्धि हो सकती है। उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार औसतन 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा है कि वर्तमान मौसम आलू की फसल में पिछेती झुलसा रोग के फैलाव के लिए अनुकूल है। इसलिए इसकी निगरानी करें। विशेषज्ञ के परामर्श के मुताबिक दवा का छिड़काव करते चले।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.