Move to Jagran APP

India-Nepal Border Tension: भारत की जमीन को अपना बता विवाद खड़ा कर रहा नेपाल, रोका सड़क निर्माण कार्य

India-Nepal Border Tension भिट्ठामोड़ बॉर्डर के पास नेपाल की ओर से सड़क निर्माण रोकने के बाद संयुक्त सर्वे के लिए कमांडेंट ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 06:10 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 07:41 AM (IST)
India-Nepal Border Tension: भारत की जमीन को अपना बता विवाद खड़ा कर रहा नेपाल, रोका सड़क निर्माण कार्य
India-Nepal Border Tension: भारत की जमीन को अपना बता विवाद खड़ा कर रहा नेपाल, रोका सड़क निर्माण कार्य

सीतामढ़ी, जेएनएन। कई जगहों पर नो मेंस लैंड स्पष्ट नहीं होने के चलते भारत की जमीन को नेपाल अपना बता विवाद खड़ा कर रहा है। ताजा मामला भिट्ठामोड़ बॉर्डर का है। एसएसबी चेक पोस्ट के पास बन रही सड़क को नेपाल ने अपना भूभाग बताया है। उसने 20 मीटर लंबाई पर अपना दावा ठोक दिया है। इस विवाद को सुलझाने के लिए एसएसबी के कमांडेंट ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। 

loksabha election banner

 सीतामढ़ी-सुरसंड-भिट्ठामोड़ चौक होते नो मेंस लैंड तक एनएच-104 सड़क का निर्माण भारत की ओर से कराया जा रहा है। सिर्फ 20 मीटर कार्य बचा है। दो दिन पहले निर्माण शुरू किया गया तो नेपाल ने इसे अपने भूभाग पर बताते हुए रोक दिया। यह सड़क जनभावना से जुड़ी है। राजा जनक की नगरी जनकपुरधाम से नेपाल के महेंद्र राजमार्ग को जोडऩे वाली है। 

इससे पहले इसी इलाके में नेपाल ने एनएच-104 पर नवाही ऊंटवा पुल से लेकर नवाही गांव के निकट निर्माण कार्य रोक दिया था। इस मार्ग पर दो पुल बनकर तैयार हैं। लचका पुल का संपर्क पथ 100 मीटर बन रहा था। इसी दौरान नेपाल की आम्र्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) ने इसे अपना क्षेत्र बता काम रुकवा दिया था। 

 एसएसबी 51वीं बटालियन के कमांडेंट नवीन कुमार के अनुसार कई जगहों पर नो मेंस लैंड स्पष्ट नहीं है।  इसे लेकर जिलाधिकारीं को पत्र लिखा गया है। दोनों देशों के अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त सर्वे कराने के बाद इसे स्पष्ट किया जाएगा। 

इस बारे में सीतामढ़ी के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि 'भारत सभी पड़ोसी देशों के साथ शांति बनाए रखना चाहता है। नेपाल में हो रहे राजनीतिक उथल-पुथल से देश की जनता का ध्यान बंटाने के लिए वहां की सरकार सीमा पर अनावश्यक विवाद खड़े कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.