Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय बोले- आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की सबूत मांगने वालें जाएं पाकिस्तान

बगहा एक प्रखंड के शेरा बाजार में एनडीए की चुनावी सभा। नित्यानंद राय ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा सर्जिकल स्ट्राइक की सबूत के लिए पाकिस्तान चले जाएं वहां पूरा सबूत मिल जायेगा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 06:45 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 06:45 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय बोले- आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की सबूत मांगने वालें जाएं पाकिस्तान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय बोले- आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की सबूत मांगने वालें जाएं पाकिस्तान

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि देश को आतंकवाद से बचाना है और विकास के राह पर ले जाना है। इसके लिए एक बार फिर मोदी सरकार लाना है। मोदी सरकार में देश का गौरव बढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। आतंकवाद के खिलाफ जब मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा व देशवासियों के मान सम्मान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया तो विरोधी सबूत मांगने लगे। देश में आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों को जनता सबक सिखा रही है।

loksabha election banner

  वे बुधवार को  बगहा एक प्रखंड के शेरा बाजार में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि  पुलवामा में आतंकी हमले के बाद हमने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके बाद विपक्ष उसका सबूत मांग रही है। मैं कहता हूँ कि यदि सबूत की जरुरत है,तो पाकिस्तान चले जाएं। वहां पूरा सबूत मिल जायेगा।

 बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार चलाने वाले अभी जेल में हैं। जब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे तो उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। अभी तेजस्वी यादव व उनके परिवार के सदस्य कहते फिरते हैं कि भाजपा वालों ने ऐसा किया है। उस समय भाजपा विपक्ष में थी। लालू यादव को 30 सितम्बर 2013 को जेल की सजा हुई थी। ये लोग अपना परिवार धर्म निभा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म किया है। यहां के किसान खुशहाल हुए हैं।

 किसानों की खुशहाली विरोधियों को हजम नहीं हो रही। इस लिए तरह - तरह की अफवाह फैलाकर कर सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। 2002 तक भाजपा की योजना है कि सभी लोग पक्का मकान में रहें। नेताओं ने एनडीए के उम्मीदवार वैद्यनाथ प्रसाद महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा को सांसद सतीश चंद्र दूबे, लौरिया विधायक विनय बिहार, भाजपा के जिलाध्यक्ष राम सिंह, जदयू के दयाशंकर सिंह, एहतेशामुल हक, राकेश सिंह आदि ने संबोधित किया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.